फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Increased danger, 43 new corona patients found

Karnal News: बढ़ा खतरा, 43 नए कोरोना मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Increased danger, 43 new corona patients found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में सोमवार को कोरोना के 43 मरीज मिले, जबकि 23 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब तक 10,83,557 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से अब तक 50,256 पॉजिटिव केस आए थे, जिनमें से 49,455 मरीज ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 346 सैंपल लिए हैं। जिनमें से 43 केस सामने आए हैं। ऐसे में जिले में अब कोरोना के 199 सक्रिय केस हो गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने कहा कि कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे तेज हो रही है। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलते समय ही मास्क लगाना चाहिए और भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने पर हर व्यक्ति से दो गज की दूरी का पालन करना चाहिए।
कोरोना की इस रफ्तार को स्वयं आमजन सिर्फ कोविड-19 नियम का पालन कर ही धीमा कर सकता है। जितने अधिक लोग मास्क व दो गज की दूरी का पालन करेंगे। उतने ही कम लोग बीमार पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में आने वाले मरीज व उनके तीमारदार मास्क इत्यादि का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगे माइक सिस्टम के माध्यम से लोगों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं, काउंटर से मरीजों को मास्क वितरित किए जा रहे हैं और भविष्य में अस्पताल या अन्य स्थानों पर जाने के लिए मास्क लगाने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन

वैक्सीन का भी नहीं आया स्टॉक
जिले में कोरोना के टीके का स्टॉक खत्म है और एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद सिविल अस्पताल में टीके मुहैया नहीं कराए गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई है। अगर इसे लगवाया जाए तो संक्रमण से बचा जा सकता है। डॉक्टरों ने अपील की है कि खांसी, जुकाम या बुखार हो तो तुरंत सिविल अस्पताल की फ्लू ओपीडी में जांच कराएं। डॉक्टर के परामर्श पर अपनी कोविड-19 की जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed