फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Income Tax raids on hospitals and eatery

अस्पताल और ढाबे पर आयकर विभाग का छापा

Wed, 19 Aug 2015 12:49 AM IST
करनाल/ब्यूरो
करनाल/ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन

अमृतधारा अस्पताल व नीलकंठ ढाबे पर मंगलवार को करनाल आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। सुबह करीब 11 बजे से लेकर देर रात तक आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई जारी रही। टीम की इस कार्रवाई के कारण दूसरे अस्पतालों और व्यापारियों में भी खलबली का माहौल रहा। छापेमारी से अस्पताल के डाक्टरों में हड़कंप मच गया और इससे मरीजों का इलाज भी प्रभावित हुआ। छापेमारी शुरू होने के बाद नए मरीज को भी अंदर दाखिल नहीं होने दिया गया, ऐसे में मरीजों को दूसरे अस्पतालों में जाना पड़ा। 

सुबह करीब 11 बजे आयकर विभाग की टीम सर्राफा बाजार स्थित अमृतधारा अस्पताल में पहुंची। इस दौरान आयकर विभाग के करीब दर्जनभर सदस्य मौजूद थे। इन सदस्यों ने अस्पताल के एक-एक कोने को खंगाला। इतना ही नहीं इस दौरान टीम ने अस्पताल के कंप्यूटर के रिकार्ड व अस्पताल में रखी गई फाइलों को भी खंगाला डाला। काफी देर तक टीम ने किसी को भी अस्पताल से अंदर और बाहर नहीं जाने दिया गया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक आयकर विभाग के किसी भी अधिकारी व कर्मचारी ने इस कार्रवाई के बारे में कोई भी जवाब नहीं दिया। अलबत्ता अस्पताल के रिकार्ड में क्या कमियां और खामियां पाई गईं। इसका जवाब किसी भी अधिकारी ने नहीं दिया। इसी तरह नीलकंठ ढाबे पर हुई कार्रवाई की पुष्टि भी किसी भी अधिकारी ने नहीं की थी। यहां पर भी दिनभर कार्रवाई चली। देर रात तक दोनों प्रतिष्ठानों पर जांच का कार्य जारी रहा। बताया जाता है तो दोनों ही प्रतिष्ठानों से फाइल और महत्वपूर्ण दस्तावेज टीम ने कब्जे में लिए हैं।  

विज्ञापन

मरीजों को हुई परेशानी 

आयकर विभाग के सर्वे का असर मरीजों पर भी पड़ा। टीम के अंदर जाते ही डाक्टरों में हड़कंप मच गया। मरीजों की देखरेख कर रहे डाक्टर भी टीम को दस्वावेज उपलब्ध कराते नजर आए। कई घंटे तक टीम ने किसी को भी अस्पताल से बाहर नहीं जाने दिया और न ही किसी को अंदर आने दिया। कुछ इसी प्रकार के हालात नीलकंठ ढाबे के भी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed