{"_id":"675487ac26d91b274608caf5","slug":"inauguration-of-the-renovated-premises-of-the-central-bank-karnal-news-c-18-knl1008-535003-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सेंट्रल बैंक के नवीनीकृत परिसर का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सेंट्रल बैंक के नवीनीकृत परिसर का उद्घाटन
विज्ञापन
करनाल। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय के नवीनीकृत परिसर का उद्घाटन शनिवार को किया गया। नवीन परिसर का उद्घाटन बैंक के कार्यपालक निदेशक विवेक वाही ने किया। बैंक के चंडीगढ़ अंचल के उप अंचल प्रमुख पुरुषोत्तम मीना विशेष तौर पर पहुंचे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करनाल क्षेत्र के प्रमुख हरपाल सिंह ने की।
कार्यक्रम का आरंभ हवन और पूजन के साथ हुआ। इसके बाद विवेक वाही ने नवीनीकृत परिसर का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद दुर्गा भवानी मंदिर के प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया। विवेक वाही कहा कि हमारे बैंक का लक्ष्य आम जनों को वित्तिय आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना और उन्हें अपने आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करना है। कार्यपालक निदेशक ने बैंक के ग्राहकों से व्यक्तिगत रूप से वार्तालाप करते हुए बैंक द्वारा प्रदत्त सेवाओं की प्रतिक्रिया ली तथा बैंक के उत्पादों की जानकारी भी दी। करनाल क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख हरपाल सिंह ने मुंबई से आए कार्यपालक निदेशक, चंडीगढ़ अंचल के उप अंचल प्रमुख, शाखाओं से आए शाखा प्रबंधकों, बैंक कर्मचारियों का धन्यवाद किया। ब्यूरो