{"_id":"6182f4cf822a37544a4cd70a","slug":"inauguration-of-capsule-lift-in-lawyers-chamber-building-karnal-news-knl886081150","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों के चैंबर भवन में कैप्सूल लिफ्ट का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों के चैंबर भवन में कैप्सूल लिफ्ट का उद्घाटन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-12 स्थित वकीलों के चैंबर भवन में नई कैप्सूल लिफ्ट का शुभारंभ डीसी निशांत कुमार ने किया। करनाल बार एसोसिएशन के प्रधान कंवरप्रीत सिंह भाटिया, उपाध्यक्ष हरीश आर्य, महासचिव सुमित मोहन, कोषाध्यक्ष तपन वर्मा व सह सचिव सुनील सामना सहित अन्य वकील मौजूद रहे।
डीसी ने बताया कि इस लिफ्ट का वकीलों के साथ-साथ लोगों को भी सुविधा मिलेगी, क्योंकि जो व्यक्ति वकीलों से मिलने आएगा, उसे अब सीढ़ियों से नहीं जाना पढ़ेगा। उन्होंने बताया कि भवन में करीब 500 चैंबर हैं। करीब दो हजार वकील हैं। करनाल बार एसोसिएशन की ओर से दिवाली पर वकीलों को बेहतर सुविधा दी गई है। वहीं, करनाल बार एसोसिएशन के प्रधान कंवरप्रीत सिंह भाटिया ने बताया कि सीएम मनोहर लाल के सहयोग से उन्हें यह सुविधा मिल पाई है।
उन्होंने बताया कि चैंबर भवन में पहले भी दो लिफ्ट लगी हैं लेकिन उनकी क्षमता कम थी। जिस कारण वकीलों को लिफ्ट से नीचे व ऊपर आने के लिए इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब यह परेशानी दूर हो गई है। अब चैंबर भवन में तीन लिफ्ट हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी वकीलों के चैंबर्स में ऐसी कैप्सूल लिफ्ट नहीं है। करनाल में ही पहली ऐसी लिफ्ट लगी है।
विज्ञापन
दिव्यांग वकील गुरमीत सिंह विर्क ने बताया कि पुरानी लिफ्ट में उनकी व्हीलचेयर नहीं आती थी। जिस कारण अपने चैंबर तक जाने के लिए। उन्हें काफी परेशानी होती थी।