फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In the rehearsal, the colorful program of the students scattered

पूर्वाभ्यास में छात्रों के रंगारंग कार्यक्रम में बिखरी छटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
In the rehearsal, the colorful program of the students scattered
करनाल। स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर ध्वजारोहण करेंगे। समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं, वहीं पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए हैं क्योंकि इसी दिन किसान भी तिरंगा यात्रा निकलने जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को समारोह को लेकर अंतिम एवं फुल ड्रेस पूर्वाभ्यास भी किया गया। इस दौरान उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने परेड की सलामी ली। वहीं विभिन्न स्कूलों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। रविवार को होने वाले समारोह में कोरोना सुरक्षा की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। जिला स्तर के अलावा उपमंडल स्तर पर भी संबंधित एसडीएम की उपस्थिति में कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, अतिरिक्त उपायुक्त योगेश कुमार, एसडीएम आयुष सिन्हा, नगराधीश अभय सिंह जांगड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी, करनाल खंड की एबीआरसी ईशा और सीएमजीजीए तवलीन कौर मौजूद रही। ब्यूरो
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये रहेंगी प्रस्तुतियां
परेड : शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी मास पीटी का प्रदर्शन करेंगे। वहीं परेड में हरियाणा पुलिस पुरुष एवं महिला, होमगार्ड, एनसीसी आर्मी लड़कें एवं लड़कियां, एनसीसी एयर विंग लड़कें एवं लड़कियों की प्लाटून परेड में शामिल होगी। पूर्वाभ्यास में परेड कमांडर डीएसपी विजय देशवाल के नेतृत्व में परेड ने मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम : विभिन्न राजकीय विद्यालयों की छात्राएं हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा ओपीएस विद्या मंदिर के विद्यार्थी वंदे मातरम, डीपीएस स्कूल के विद्यार्थी देश भक्ति गीत, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन के विद्यार्थी गिद्दा, दयाल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुति देंगे। इन टीमों ने पूर्वाभ्यास में भी अपनी प्रस्तुतियों की झलक दिखाई।

एसपी बोले, यातायात व्यवस्था के लिए लगेगी विशेष ड्यूटी
पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रूप से चलाने के लिए अलग से स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। 15 अगस्त को किसान नेताओं ने तिरंगा यात्रा निकालने का आह्वान किया है। इस बारे उपायुक्त निशांत कुमार यादव की अध्यक्षता में किसानों के साथ बैठक हुई थी, जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे और प्रशासन की हिदायतों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed