फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In the race, Prince of Baragaon, Kurleen of Madhuban beat everyone

दौड़ में बड़ागांव के प्रिंस, मधुबन के कुरलीन ने सबको पछाड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
In the race, Prince of Baragaon, Kurleen of Madhuban beat everyone
करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। जिले के सभी छह खंडों में होने वाली दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं। कुछ खेलों के मुकाबले मंगलवार को हुए तो कुछ के बुधवार को होंगे।
विज्ञापन

14 खेल प्रतियोगिताओं में अंडर-17 और 19 आयु वर्ग में लड़के और लड़कियां दोनों भाग ले रहे हैं। पहले दिन विभिन्न खंडों में खिलाड़ियों को कहीं पीने के पानी और शौचालय न होने के कारण परेशानी हुई तो कहीं खिलाड़ियों को चेंजिंग रूम की सुविधा नहीं मिली।
विज्ञापन

करनाल खंड के मुकाबले कर्ण स्टेडियम में हो रहे हैं। प्रतियोगिता का आगाज खंड शिक्षा अधिकारी अंजू सरदाना ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। पहले दिन 100 व 200 मीटर दौड़, कबड्डी, फुटबाल, हैंडबाल, योग, खो-खो के मुकाबले हुए। 100 मीटर दौड़ में अंडर-17 में कुलनीर और अंडर-19 में प्रिंस प्रथम रहे। इसी तरह अंडर-17 बेटियों में योग में प्राची विजेता रही। कबड्डी में करनाल इंटरनेशनल कुंजपुरा और राजकीय हाई स्कूल नलवीपर की टीम फाइनल में पहुंची। खेल इंचार्ज सतिंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न स्कूलों के 1000 विद्यार्थी खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

ये 14 खेल हो रहे
प्रदेश में राष्ट्रीय खेल की टीमों के चयन के लिए खेल आयोजित किए जा रहे हैं। खंड स्तर पर 14 खेल आयोजित हो रहे हैं। जिनमें फुटबाल, वॉलीबॉल, एथलेटिक, बॉक्सिंग, जूडो, कबड्डी, वेट लिफ्टिंग, रेस्लिंग, खो-खो, बास्केट बाल, साइकिलिंग, हैंडबाल, योग और हॉकी शामिल हैं। खंड स्तर के विजेता जिला स्तर पर 11 से 17 नवंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
करनाल खंड के ये रहे परिणाम-
अंडर-19 : 100 मीटर दौड़
- प्रथम : गर्वनमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (जीएसएसएस) बड़ागांव का प्रिंस
- द्वितीय : जीएसएसएस मंगलपुर का रूप
- तृतीय : डीएवी मधुबन का नितिन
---
अंडर-17 : 100 मीटर दौड़
- प्रथम : डीएवी मधुबन के कुरलीन
- द्वितीय : डीएसपीएस सेक्टर-7 के शुभम
- तृतीय : जीएचएस कंबोपुरा के दीपक
---
अंडर-19 : 200 मीटर दौड़
- प्रथम : जीएचएस बड़ागांव के प्रिंस
- द्वितीय : एसडी करनाल के संजय
- तृतीय : डीएवी मधुबन के अनुज
---
अंडर-17 : 200 मीटर दौड़
- प्रथम : कैलाश स्कूल के महेश
- द्वितीय : जीएचएस कंबोपुरा के दीपक
- तृतीय : उचाना स्कूल से चिराग
योग -
अंडर-17 लड़कों में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन के चिराग प्रथम
अंडर-17 लड़कियों में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन की प्राची प्रथम
अंडर-19 लड़कों में एसडी मॉडल के रोमन प्रथम
अडंर-19 लड़कियों में घीड़ स्कूल की राखी प्रथम
ताइक्वांडो-
अंडर-19 लड़कों में शेखपुरा सुहाना के समीर 55 किलो वर्ग में प्रथम रहे।
अडंर-19 लड़कियों में घीड़ स्कूल की राजबाला 68 किलो वर्ग में प्रथम रही।
---
वर्जन-
खिलाड़ियों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। पानी और शौचालय की व्यवस्था की गई है। किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
- अंजू सरदाना, खंड शिक्षा अधिकारी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed