फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In the mandi were the kattes, in the warehouse shown, Karnal

मंडी में लगे थे कट्टे, दिखाये गए गोदाम में

Sun, 30 Apr 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Sun, 30 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन

गांव बल्ला में सीपीएस बख्शीश सिंह की ओर से की गई छापेमारी के बाद नई बातें सामने आई हैं। जांच में सामने आया है कि पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को कम तेल दिया जा रहा था, जबकि मशीन पूरा माप दिखा रही थी। इसी प्रकार हरियाणा एग्रो के गोदाम में फर्जी एंट्री रजिस्ट्रर लगा रखा था और गेट पास को खाली छोड़ा गया था। इसी के चलते 685 गेहूं के कट्टे जो रखे तो मंडी में गए हैं, लेकिन उन्हें दिखाया गोदाम में गया है।

विज्ञापन


शनिवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क ने बताया कि बल्ला स्थित हरियाणा एग्रो की ओर से संचालित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप तथा एग्रो के गोदाम पर छापामारी की गई। इस गोदाम तथा पेट्रोल पंप में काफी समय से अनियमितताओं की सूचना मिल रही थी। उन्होंने बताया कि मार्केट कमेटी असंध चेयरमैन गुलाब सिंह मुनक तथा निगरानी कमेटी के सदस्यों की एक कमेटी बनाकर उस पर नजर रखी जा रही थी। पेट्रोल पंप की दोनों मशीनों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


सीपीएस ने बताया कि एग्रो के गोदाम का रिकार्ड जांचा गया तो पाया गया कि स्टॉक की एंट्री में भारी अनियमितताओं पाई गई। गोदाम में 18 अप्रैल की एंट्री में 685 कट्टे मंडी के स्टॉक में दर्ज पाए गए, जबकि वो वही पर थे। गेट पास के माध्यम से भी गेहूं के कट्टों को इधर-उधर किया जा रहा था। गेट पास के 97 नंबर पर इंद्राज था, जबकि आगे के गेट पास खाली छोड़े गए थे। वहां कार्य कर रहे कर्मचारियों की मंशा थी कि खाली छोड़े गए गेट पास पर बैक डेट की एंट्री करके भ्रष्टाचार किया जाए। सीपीएस ने कहा कि जो भी इस भ्रष्टाचार में शामिल है उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुंडला में निगरानी कमेटी का छापा
उधर, सीपीएस की कार्रवाई के बाद निगरानी कमेटी के सदस्यों ने जुंडला के डीएफएससी और हरियाणा एग्रो के गोदाम पर छापा मारा। यहां पर भारी संख्या में कमियां पाई हैं। कमेटी के सदस्यों ने रिकार्ड रजिस्ट्रर अपने कब्जे में ले लिया और आला अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया है। वहीं, डीएफएससी अनिल कुमार ने मामले की जांच के लिए हैफेड और डीएफएससी विभाग के अधिकारियों की टीम को जांच के लिए जुंडला भेजा। डीएफएससी ने बताया कि जुंडला मामले की जांच चल रही है, जबकि बल्ला वाले मामले की रिपोर्ट हरियाणा एग्रो के डायरेक्टर को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed