फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In the city, Rajesh from ward 19 won by a big margin while Sudhir from ward 20 won by a small margin.

Karnal News: शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
In the city, Rajesh from ward 19 won by a big margin while Sudhir from ward 20 won by a small margin.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक संबंध करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने महिला की आईडी पर लोन भी लिया है और उसकी मां के गहने भी गिरवी रखे हैं। आरोपी रवि पांचाल अर्जुन नगर का रहने वाला है। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
युवती ने बताया कि आरोपी का पानीपत में फोटो स्टूडियो था। वह दिसंबर 2022 में नौकरी के लिए गई थी। वहां आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और काम पर रख लिया। 5-6 दिन के बाद आरोपी मैसेज करने लगा और कहने लगा कि आपसे शादी करना चाहता हूं। वह आरोपी की बातों में आ गई। इसके करीब 20 दिन बाद आरोपी ने उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने बताया कि वह शादीशुदा है उसकी पत्नी को बच्चे नहीं होते। इस कारण वह उसे तलाक देगा और फिर तुमसे शादी करेगा।
विज्ञापन

अगस्त 2023 में वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने 30 मार्च 2024 को उसका गर्भपात करा दिया। उस दौरान उसके पेट में आठ माह की बच्ची थी। इसके बाद उसका स्टूडियो बंद हो गया। आरोपी ने उसके दस्तावेजों पर लोन लेकर बाइक खरीद ली। फिर उसने उसकी मां के गहनों पर लोन भी ले लिया। इसके बाद उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह उस लोन की किस्त खुद जमा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed