फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In prison inmate attack raised questions on security

जेल में कैदी पर हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Mon, 27 Jul 2015 12:37 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
दुराचार के मामले में आठ साल की सजा काट रहे एक कैदी पर रविवार को जेल के
विज्ञापन
अंदर अन्य बंदियों ने हमला कर दिया। नुकीले हथियार से कैदी पर तीन वार किए और इससे वह घायल हो गया।

जेल के अंदर इस तरह हमले से जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। इससे पहले भी करनाल जेल में हमले हुए हैं और इसकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

जींद जिले के बराह गांव वासी अशोक आठ साल की कैद में बंद है। रविवार को अंदर जेल में किसी बात को लेकर अन्य बंदियों के साथ झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद जेल प्रशासन में अफरातफरी मच गई।
 शाम तक जेल एसपी ने मीडिया से किसी प्रकार की बात नहीं की। जेल में झगड़े के बाद पुलिस कर्मचारियों ने उसे जेल अस्पताल में दाखिल किया, जहां से उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज करवाने के बाद घायल कैदी को वापस जेल अस्पताल में ले गए।
जेल के अंदर तेजधार हथियार या नुकीली चीज कैसे पहुंची और किसी लापरवाही है, सहित अनेक सवालों से जेल के अंदर की लापरवाही सामने आ गई है। इससे पहले भी सेक्टर-16 वासी युवक को भी जेल में गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। इसमें युवक की मौत हो गई थी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के शरीर पर 19 जगह चोट के निशान आए थे। इस पर जेल के छह कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया था। अब अशोक पर किए गए हमले से एक बार सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। घायल कैदी अशोक के बारे में अस्पताल में ड्यूटी पर कार्यरत डॉक्टर पियूष गर्ग ने बताया कि कैदी अशोक के शरीर के तीन जगह चोटें लगी हैं। अशोक के चेहरे पर दो जगह चोट लगी और एक चोट हाथ पर है। अशोक पर तेजधार हथियार से वार किया हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल अशोक को वापस ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed