फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In Gharaunda mischievous elements ruined Shiva statue

घरौंडा में शरारती तत्वों ने खंडित की शिव प्रतिमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
In Gharaunda mischievous elements ruined Shiva statue
102आर: घरौड़ा स्थित शिव चौक पर लगी प्रतिमा के बॉक्स को शरारती तत्वो के द्वारा तोड़ा गया जिसके विरोध ?
घरौंडा। रेलवे रोड स्थित शिव चौक पर स्थापित भगवान शिव प्रतिमा को बुधवार देर रात असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। वीरवार की सुबह सूचना मिलते ही भारी संख्या में सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के लोग पहुंच गए। घटना की निंदा कर चौक पर धरना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले का खुलासा करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया। संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, नई प्रतिमा की स्थापना और चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बुधवार की देर रात लगभग 12 बजे शरारती तत्वों ने घरौंडा के रेलवे रोड पर स्थापित भगवान शिव जी की प्रतिमा को ईंट से प्रहार करके खंडित कर दिया। सूचना पर शिव चौक कमेटी, अभिभावक एकता मंच, व्यापार मंडल, भारत विकास परिषद सहित अन्य सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ राजनीतिक दलों के लोग पहुंचे और उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

लोग बोले, मूर्ति खंडित करके माहौल कर रहे खराब
शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के लोगों ने कहा कि महापुरुषों व देवी देवताओं के प्रतिमाओं को खंडित करने की परंपरा असामाजिक तत्वों ने शुरू कर रखी है, वह बहुत निंदनीय है। इससे शहर का माहौल खराब होता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि इस प्रकार की घटना दोबारा दोहराई न जाए। इस प्रकार की घटनाओं से भाईचारा भी खराब होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed