फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   In 10 seconds, he shot Pradeep and then himself in the temple.

Karnal News: 10 सेकंड में पहले प्रदीप को फिर खुद की कनपटी पर मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
In 10 seconds, he shot Pradeep and then himself in the temple.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। करीब डेढ़ वर्ष पहले 40 लाख रुपये कर्ज लेकर अमेरिका गए हथलाना गांव के प्रदीप (35) की पोर्टलैंड-वाशिंगटन बॉर्डर के पास एक डिपार्टमेंटल स्टोर में गोली मारकर हत्या की गई थी। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 17 अक्तूबर के फुटेज में महज 10 सेकंड का खेल है। करीब ढाई मिनट की वीडियो में शाम के पांच बजकर 19 मिनट एक सेकंड पर आरोपी ने प्रदीप को गोली मारी और 10 सेकंड के बाद उसने खुद की कनपटी पर भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

फुटेज के अनुसार, शाम 05.18 बजकर 53 सेकंड पर नारंगी रंग की टी-शर्ट पहने आरोपी पहले डिपार्टमेंटल स्टोर में आता है। इधर-उधर घूमता है। फिर तेजी से पिस्तौल निकालकर बिलिंग काउंटर पर खड़े प्रदीप को 05.19 बजकर एक सेकंड पर गोली मार देता है। फिर आरोपी 05.19 बजकर 10 सेकंड पर खुद की कनपटी पर पिस्तौल से गोली मार लेता है। परिजन के मुताबिक गोली मारने वाला युवक रिटायर्ड फौजी है। हालांकि अभी उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। प्रदीप छह चचेरी सहित आठ बहनों का इकलौता भाई था। उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी लेकिन अभी तक कोई संतान नहीं थी। परिवार ने सरकार से अपील की है कि प्रदीप के शव को जल्द भारत लाया जाए। संभावना है कि प्रदीप का शव 2 नवंबर तक आ सकता है।
विज्ञापन

आठ महीने में पहुंचा था अमेरिका
प्रदीप की पत्नी रोमी ने बताया कि उन्हें 18 अक्तूबर को उनके अमेरिका में रह रहे भाई का कॉल आया था कि प्रदीप की गोली लगने से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि जिस स्टोर पर प्रदीप काम कर रहा था, वहां एक रिटायर्ड फौजी ने किसी बात को लेकर फायरिंग की थी, गोली लगने से प्रदीप की मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी रिटायर्ड फौजी ने खुद को भी गोली मार ली है। वह विदेश में जाकर काम करके परिवार की हालत सुधारने का सपना लेकर गया था। अभी तक वह कर्ज भी नहीं उतार पाया है। उसे वहां पहुंचने में आठ महीने लग गए थे। वहां वह एक स्टोर पर काम करता था और तीन-चार दिन पहले ही घर पर बात करके बताया था कि सब ठीक चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मिनट पहले स्टोर पर पहुंचा था प्रदीप
अमेरिका में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अज्ञात कारणों से अचानक स्टोर में फायरिंग शुरू कर दी। उसी समय प्रदीप भी वहां मौजूद था। परिवार के अनुसार, प्रदीप ने 15 मिनट पहले ही स्टोर में प्रवेश किया था। ग्रामीण सतपाल पहलवान ने बताया कि परिवार पहले से कर्ज में डूबा हुआ है और घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed