{"_id":"6761ba4077eacbcf330cca7d","slug":"illegal-parking-outside-banks-causes-traffic-jam-people-are-troubled-karnal-news-c-18-knl1008-541412-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बैंकों के बाहर अवैध पार्किंग से जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बैंकों के बाहर अवैध पार्किंग से जाम, लोग परेशान
विज्ञापन
116....तरावड़ी बैंक शाखाओं के बाहर सडक़ किनारे खड़े वाहन। स्वयं
तरावड़ी। सौंकड़ा रोड स्थित बैंकों के बाहर बनी अवैध पार्किंग से शहर में जाम लगना शुरू हो गया है, जो इस रोड से रोजाना आवागमन करने वाले हजारों लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है।
गौरतलब है कि तरावड़ी शहर और आसपास के गांवों से आवागमन के लिए सौंकड़ा रोड ही एक मुख्य रास्ता है। इस पर शहर के ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट बैंकों की शाखाएं हैं। इन बैंकों में कोई पार्किंग नहीं है जिसकी वजह से इनमें आने वाले लोग अपने वाहनों को रोड पर ही खड़ा कर देते हैं। इससे सड़क तंग हो जाती है। इसी रोड से भारी भरकम वाहन तक गुजरते हैं जिससे हर वक्त जाम लगने जैसी स्थिति बनी रहती है। जाम में फंसने से लोग परेशान रहते हैं। यह समस्या आज की नहीं बल्कि वर्षों से है लेकिन प्रशासन की तरफ से अवैध पार्किंग के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के बीच वाहन खड़े करने से मुख्य सड़क की चौड़ाई कुछ ही फीट में सिमट जाती है। फुटपाथ से लगाकर कतारों में गाड़ियों को खड़ा किया जाता है। हालात ये हैं कि दोपहिया वाहनों के लिए यहां जगह तक नहीं बचती जिससे दो पहिया वाहन चालक अपने वाहनों को बैंकों के सामने सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। इससे रोड पर आने जाने वाले अन्य वाहन चालकों को परेशानी होती है। कई बार स्कूली बसें जाम में फंसी रहती हैं। इसके अलावा शहर से बाहर जाने वाले एवं शहर में आने वाले लोगों को भी जाम के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नगर पालिका एवं प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान दें ताकि लोगों को आए दिन लगने वाले इस जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके।