{"_id":"69d810d5df904b05da0cf04c","slug":"illegal-occupation-removed-from-ampur-grazing-land-karnal-news-c-18-knl1018-883056-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अमुपुर गोचर भूमि से अवैध कब्जा हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अमुपुर गोचर भूमि से अवैध कब्जा हटाया
Fri, 10 Apr 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
गांव अमुपुर की गोचर भूमि पर कब्जा हटाती जेसीबी मशीन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। गांव अमुपुर की गोचर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने वीरवार को हटवा दिया। उपायुक्त के आदेश पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं बीडीपीओ सार्थक श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
इस दौरान एसईपीओ सुरेंद्र राणा, ग्राम सचिव आनंद हुड्डा, कानूनगो रमेश कुमार और थाना प्रभारी भगवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने गौशाला के पास स्थित गोचर भूमि पर बने अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से गिरा दिया। बताया गया कि एक परिवार मौके पर रह रहा था, जबकि दो परिवार पहले ही कब्जा छोड़कर जा चुके थे। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट सार्थक श्रीवास्तव ने बताया कि पंचायत की गोचर भूमि पर बने मकान, पशुओं के शेड और अन्य अवैध कब्जों को हटाकर जमीन को मुक्त कराया गया है। कब्जा मुक्त कराई गई भूमि को गोशाला को सौंपा जाएगा। संवाद