फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Illegal hoardings mar city's beauty, endangering pedestrians' lives

Karnal News: अवैध होर्डिंग्स शहर की सुंदरता पर धब्बा, राहगीरों की खतरे में जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings mar city's beauty, endangering pedestrians' lives
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर की सड़कों, चौराहों और बाजार क्षेत्रों में लगे अवैध होर्डिंग न केवल शहर को बदसूरत बना रहे हैं, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। नगर निगम के नियमों को ताक पर रखकर जगह-जगह बिना अनुमति लगाए गए बड़े-बड़े होर्डिंग तेज हवा, बारिश या आंधी के दौरान कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। नगर निगम अवैध होर्डिंग पर कार्रवाई के दावे तो कर रहा है लेकिन इन्हें हटाया नहीं गया।

शहर के व्यस्त इलाकों जैसे कर्ण पार्क, सेक्टर-7, सेक्टर-12, पुराना बस स्टैंड, नई अनाज मंडी, कमालपुर रोड, कैथल रोड और जीटी रोड पर बिजली के खंभों, डिवाइडरों, पेड़ों और निजी भवनों की दीवारों पर अवैध विज्ञापन होर्डिंग्स और फ्लैक्स लगे नजर आते हैं। कई स्थानों पर तो फुटपाथों के ऊपर झुके हुए लोहे के फ्रेम और जर्जर हो चुके होर्डिंग से हादसे का खतरा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज आंधी या बरसात के दौरान ये होर्डिंग्स हिलने लगते हैं, जिससे नीचे से गुजरने वाले पैदल राहगीरों, दोपहिया चालकों और कार सवारों पर खतरा मंडराता रहता है। पहले भी कई बार शहर में तेज हवा के चलते होर्डिंग गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, हालांकि गनीमत रही कि बड़े हादसे टल गए। बावजूद इसके जिम्मेदार विभागों की ओर से स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नियमों के अनुसार नगर निगम से अनुमति लेकर, तय मानकों के अनुसार ही होर्डिंग्स लगाए जाने चाहिए, लेकिन शहर में बड़ी संख्या में ऐसे विज्ञापन बोर्ड लगे हैं, जिनकी न तो अनुमति है और न ही उनकी मजबूती की जांच की गई है। इससे निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। शहरवासियों का आरोप है कि कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रहती है, जबकि जमीनी स्तर पर अवैध होर्डिंग्स जस के तस बने रहते हैं।

शहर के सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने नगर निगम से मांग की है कि अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही, जिन एजेंसियों या दुकानदारों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, उनके खिलाफ जुर्माना और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।


कुल मिलाकर, अवैध होर्डिंग्स करनाल की छवि को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। अब जरूरत है कि नगर निगम और संबंधित विभाग सजगता दिखाएं और शहर को अवैध विज्ञापनों से मुक्त कर सुरक्षित और सुंदर बनाने की दिशा में ठोस कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed