फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   IGNOU opens re-registration portal for July 2024 session

Karnal News: जुलाई 2024 सत्र के लिए इग्नू ने खोला री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
IGNOU opens re-registration portal for July 2024 session
करनाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की ओर से जुलाई 2024 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिया गया है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने 2023 सत्र में वार्षिक पाठ्यक्रमों जैसे स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है। ऐसे विद्यार्थी इग्नू के री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाकर अपनी द्वितीय और तृतीय वर्ष की फीस जमा करवा सकते हैं। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डाॅ. धर्मपाल ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने जनवरी 2024 में सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है वे भी जुलाई 2024 सत्र में अपने अगले सेमेस्टर की फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को हिदायत दी जाती है कि इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in-https://onlinerr.ignou.ac.in/ पर री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल के माध्यम से अपने क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से फीस जमा करे री-रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2024 है। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों किसी कारणवश अपनी असाइनमेंट्स अपने अध्ययन केंद्र पर जमा नहीं करवाई है। ऐसे विद्यार्थी 15 मई तक अपने अध्ययन केंद्र पर असाइनमेंट्स जमा करवा सकते है। विद्यार्थी असाइनमेंट्स के प्रश्न पत्र इग्नू की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed