{"_id":"69c30016209cf499d00f9b2a","slug":"if-your-neighbor-is-getting-gas-or-the-fitting-has-already-been-done-at-home-you-will-get-a-png-connection-immediately-karnal-news-c-18-knl1018-871637-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पड़ोसी के गैस आ रही या घर पर हो चुकी फिटिंग तो तुरंत मिलेगा पीएनजी कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पड़ोसी के गैस आ रही या घर पर हो चुकी फिटिंग तो तुरंत मिलेगा पीएनजी कनेक्शन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पड़ोसी के घर पर पाइप से गैस आ रही है या आपके घर पर फिटिंग हो चुकी है या एजेंसी ने पॉइंट छोड़ा हुआ है... ऐसे उपभोक्ताओं को तुरंत पीएनजी कनेक्शन मिल जाएगा। एक दिन में गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन के निर्देश पर आईजीएल ने नए कनेक्शन देने के लिए प्राथमिकता तय कर ली है। जिले में ऐसे नौ हजार लोगों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें सबसे पहले कनेक्शन दिया जाएगा। यानी इन लोगों को कनेक्शन लेने में कोई दिक्कत नहीं आएगी न ही लंबा इंतजार करना पड़ेगा। एलपीजी किल्लत के बीच ऐसे उपभोक्ताओं के लिए यह निर्णय राहत भरा है।
जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को बैठक करके यह निर्णय लिया था कि जिस क्षेत्र में पीएनजी की पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां के लोगों को पीएनजी कनेक्शन लेना ही होगा। अमर उजाला ने इस निर्णय को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद सेक्टर-5 स्थित आईजीएल कार्यालय में पूरा दिन नए आवेदन करने वालों की भीड़ जुटी रही। इस बीच नए कनेक्शन देने वालों के लिए आईजीएल ने प्राथमिकता तय की है, ताकि सभी तक बारी-बारी से पहुंचा जा सके। इस प्राथमिकता में वे लोग से सबसे पहले चिह्नित किए गए हैं, जिनके घर या आस-पास के घरों में गैस आ रही है।
विज्ञापन
प्रबंधन का कहना है कि ऐसा नहीं है कि अन्य नए आवेदकों को कनेक्शन नहीं मिलेगा। कनेक्शन उन्हें भी दिया जाएगा, उनकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उन्हें नया कनेक्शन मिलेगा, इसके लिए उन्हें दो दिन से लेकर सप्ताह भर तक का इंतजार भी करना पड़ सकता है।
आईजीएल के वरिष्ठ प्रबंधक शिवम गुप्ता का कहना है कि चिह्नित नौ हजार लोगों को प्राथमिकता के आधार पर मीटर आदि लगाने के बाद सबसे पहले गैस दी जाएगी। जिले में 650 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। इसने सक्रिय तौर पर 26 हजार के करीब उपभोक्ताओं को पीएनजी दी जा रही है। ब्यूरो
नए कनेक्शन लेने में लोग देरी न करें : उपायुक्त
उपायुक्त उत्तम सिंह का कहना है कि जिन क्षेत्रों में पीएनजी की पाइपलाइन बिछाई जा चुकी हैं, वहां के निवासी जल्द से जल्द अपने कनेक्शन लेना सुनिश्चित करें। पीएनजी न केवल सुरक्षित है, बल्कि वर्तमान में सीएनजी और पारंपरिक एलपीजी सिलिंडर की तुलना में काफी सस्ती और सुविधाजनक भी है। जिले में एलपीजी की दर 64.96 रुपये प्रति किलोग्राम है जबकि पीएनजी की दर 45.40 प्रति एससीएम है जो घरेलू एलपीजी की तुलना में सस्ती है।
जहां पीएनजी पाइप, वहां भी 30 से ज्यादा एलपीजी कनेक्शन
आईजीएल के करनाल शहर में आर्यपुरम, अशोका कॉलोनी, अशोका नर्सरी, दयाल सिंह कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, न्यू डीसी कॉलोनी, दीवान कॉलोनी, दुग्गल कॉलोनी, जरनैली कॉलोनी, कर्ण विहार, एलआईसी कॉलोनी, मॉडल टाउन, नर्सी विलेज पार्ट-1 और 2, पालम कॉलोनी, प्रेम नगर, रामनगर, रणजीत एन्क्लेव, शक्तिपुरम पार्ट-1 और 2, वसंत विहार, मान कॉलोनी, राजीव पुरम, विकास नगर, निर्मल विहार, बैंक कॉलोनी, विकास कॉलोनी, सेक्टरों में सेक्टर-04, 05, 06, 07, 08, 09्र, 12, 13, 14 पार्ट-1, 16, 32, 35, 36, 45, उपमंडल में घरौंडा, नीलोखेड़ी दादूपुर, इंद्री, असंध में भी पीएनजी की सप्लाई है। अलग-अलग एजेंसियों में मिली जानकारी के अनुसार, जिन क्षेत्रों में पीएनजी पाइपलाइन है, यहां पर करीब 30 हजार से ज्यादा एलपीजी कनेक्शन अभी भी चल रहे हैं।
पीएनजी कनेक्शन के लिए ऐसे करें आवेदन
नए घरेलू पीएनजी पंजीकरण के लिए ग्राहक www.iglonline.net लिंक पर जाकर कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नए ग्राहक आईजीएल ग्राहक सेवा नंबर 8448184015 और 9773980554 के माध्यम से भी नए कनेक्शन के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।
-- --
हमसे साझा करें
यदि बुकिंग के 5 दिन बाद भी आपको सिलिंडर न मिला हो, गैस सिलिंडर की किल्लत से रोजगार प्रभावित हुआ हो, गैस सिलिंडर की कालाबाजारी की कोई पुष्ट सूचना हो तो हमसे साझा कर सकते हैं। हम इसे प्रकाशित कर शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। हमें सिर्फ व्हाट्सएप करें मोबाइल नंबर 9193786729 पर।