फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If you want to cross the ocean then do cow service: Devi Radhe Priya

भव सागर से पार निकलना है तो करें गोसेवा : देवी राधे प्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
If you want to cross the ocean then do cow service: Devi Radhe Priya
जुंडला। जाणी रोड स्थित श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में स्वामी गोपाल गोस्वामी ने श्रद्धालुओं को बताया कि अगर हमें संसार रूपी भव सागर से पार निकलना है तो हमें गोमाता की सेवा करनी चाहिए। अपने सामर्थ्य अनुसार गोमाता के लिए गोग्रास निकालना चाहिए। कथावाचक देवी राधे प्रिया ने भगवान श्रीकृष्ण और पूतना संवाद सुनाते हुए कहा कि किस प्रकार पूतना राक्षसी भगवान श्रीकृष्ण को मारने के लिए गोकुल पहुंचती है। भगवान श्रीकृष्ण पूतना का उद्धार कर देते हैं। इसी प्रकार श्रीकृष्ण बृज में अनेक लीलाएं करते हुए इंद्र का अभिमान दूर करने के लिए गिरिराज महाराज की पूजा ब्रज वासियों के साथ निरंतर सात दिन व रात करते हैं।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण गिरिराज महाराज को अपनी कनिष्ठ ऊंगली पर उठाते हैं और ब्रज वासियों के कष्ट दूर करते हैं। उसी दिन से गिरिराज महाराज की पूजा की परंपरा आरंभ होती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर गो मनीषी स्वामी गोपाल गोस्वामी, गोशाला के चेयरमैन कृष्ण मुरारी सिंगला, श्री शिव रामलीला क्लब के उप निदेशक सतीश शर्मा, कमेटी प्रधान राजेंद्र कुमार मोंगा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed