फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If you don't save water today, how will it be safe tomorrow?

Karnal News: आज नहीं बचाओगे जल तो कैसे सुरक्षित होगा कल...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
If you don't save water today, how will it be safe tomorrow?
- छात्र-छात्राओं ने जल बचाने का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने युवाओं को जल संरक्षण के बारे में चेताया कि आज नहीं बचाओगे जल तो कैसे सुरक्षित होगा कल।
उन्होंने जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक होने को कहा। उन्होंने बताया कि हमें सुनहरे भविष्य के लिए अपने आज को संवारना होगा। पानी एक सीमित संसाधन है और इसकी कमी से प्राकृतिक वातावरण भी खराब होता है। इस मौके पर सागर राणा, राजेश मदान, नेहा शर्मा, कुलभूषण ने जल संरक्षण के विषय के बारे में छात्रों को अवगत करवाया। जल संरक्षण के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं घर में पानी का रिसाव न हो, इसकी जांच करें, जरूरत के मुताबिक ही पानी का इस्तेमाल करें, नल इस्तेमाल करने के बाद उसे बंद कर दें आदि बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक सरदार गुरशरण सिंह ग्रेवाल ने सभी अतिथि गणों का स्वागत किया और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों से बढ़ती जनसंख्या, औद्योगिकीकरण में वृद्धि तथा कृषि में विस्तार होने से जल की मांग बढ़ती जा रही है। जल संरक्षण आज की आवश्यकता बन गई है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कलाकृतियां के मध्यम से सुंदर संदेश दिया। विद्यालय प्राचार्या डॉ विभा कौशिक ने बताया कि पानी भोजन और जीवन के लिए सबसे कीमती घटक है। सभी मनुष्यों, जानवरों और पौधों को पानी की आवश्यकता होती है। इस प्रकार, हमें जल संसाधनों का संरक्षण करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के समापन में सभी स्टाफ सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed