फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If you do good work you will become a god: Sister Neeti

अच्छे कार्य करेंगे तो देवता बन जाएंगे : बहन नीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
If you do good work you will become a god: Sister Neeti
अच्छे कार्य करेंगे तो देवता बन जाएंगे : बहन नीति
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नीलोखेड़ी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बजरंग सेवादल में शनिवार को नया नजरिया नए नजारे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें माउंट आबू से पधारे नितिन ने गीत गाकर परमात्मा की अनुभूति करवाई। नितिन ने कहा कि पशु, पक्षी, जीव जंतु सभी अपनी योनि में अपना कर्म भोगते हैं। मनुष्य आत्मा भी मनुष्य शरीर में सुख-दुख, लाभ हानि सभी कर्म भोगते हैं। जब वह अपने सभी कर्म भोग मनुष्य योनि में भोग लेते हैं तो उन्हें दूसरी योनि में जाने की जरूरत नहीं पड़ती।
मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्माकुमारी नीति बहन शाहाबाद ने कहा कि अगर हम अच्छे कार्य करेंगे तो हम मनुष्य से देवता बन जाएंगे। अगर बुरे कार्य करेंगे तो उनका नतीजा पाप कर्म के रूप में हमारे ऊपर दुख देगा। उन्होंने कहा कि नववर्ष में हमने सभी को दुआएं देनी हैं और लेनी हैं। सब के बारे में शुभकामना रखनी है। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला खजाना अधिकारी रामनिवास खरब ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था सारे विश्व में सामाजिक बुराइयां खत्म करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

हमने भी संस्था का सहयोग करना चाहिए। बीके प्रेम ने भी ध्यान दिवस पर मेडिटेशन करवाया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका बीके संगीता और मंच का संचालन बीके रेखा ने किया। इस अवसर पर बीके सुमन व चक्षु, प्रेम सचदेवा, नारायण दास वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, नरेंद्र शर्मा सुरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed