फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If there is no restoration, the director's office will be surrounded

बहाली नहीं हुई तो निदेशक कार्यालय का करेंगी घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
If there is no restoration, the director's office will be surrounded
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। यदि महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग बर्खास्त आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों की बहाली, बकाया मानदेय जारी करवाने और अन्य मांगें तीन जुलाई तक पूरी नहीं करता है तो निदेशक पंचकूला के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
मंगलवार को सीटू कार्यालय में यूनियन की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रधान रूपा राणा की अध्यक्षता में हुई। संचालन सचिव बिजनेश राणा ने किया। उनका आरोप है कि निदेशक और सरकार चार अप्रैल को आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन के साथ किए समझौते से मुकर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान के मानदेय में 75 प्रतिशत की कटौती धोखाधड़ी है, क्योंकि विभाग ने एक पत्र में जारी किया कि 25 प्रतिशत मानदेय काटकर दिया जाए। दोबारा विभाग ने पत्र जारी किया है कि 75 प्रतिशत कटौती करके मानदेय जारी किया जाए। विभाग की वादाखिलाफी की यूनियन निदा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रधान रूपा राणा, जिला सचिव बिजनेश राणा, सीटू जिला प्रधान सतपाल सैनी व उपप्रधान ओपी माटा ने कहा कि सरकार और विभाग जानबूझकर महिलाओं का मानसिक व आर्थिक शोषण कर रहा है। बिना वजह के प्रदेश की 975 वर्कर्स और हेल्पर्स को नौकरी से बाहर किया हुआ है। बैठक में उपप्रधान उमा शर्मा, सर्वेश राणा, अमरजीत कौर, राकेश राणा, सरोज, रीना, संतोष, पुष्पा राणा, उर्मिला, रेखा, शालिनी, संगीता, नीलम, मंजू और ममता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed