फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If the wife was not sent, the son-in-law sprinkled petrol and set fire to the in-laws' house

Karnal News: पत्नी को नहीं भेजा तो दामाद ने पेट्रोल छिड़क ससुरालियों के घर में लगाई आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
If the wife was not sent, the son-in-law sprinkled petrol and set fire to the in-laws' house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन (करनाल)। गांव भूसली में पत्नी को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़े दामाद ने पेट्रोल डालकर ससुरालियों के घर में आग लगा दी। ससुरालियों और आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो सके। जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। बाद में पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
भूसली निवासी सुमन की बेटी की शादी सात साल पहले संतोडा के रहने वाले बीरभान सिंह के साथ हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही दामाद उनकी बेटी को परेशान करने लगा। बेटी को दो बेटे और एक बेटी भी हुई। पिता बनने के बाद भी दामाद नहीं सुधरा। आरोप है कि कई बार दामाद ने बेटी के साथ मारपीट भी की। फिर बेटी को घर से निकाल दिया। पंचायत में भी आरोपी पति को समझाने का प्रयास किया मगर वह नहीं माना। नशा कर पत्नी के साथ रोजाना मारपीट करता था। पति की मारपीट से परेशान होकर पत्नी मायके आ गई।
विज्ञापन

डेढ़ माह से मायके में थी पत्नी
पत्नी करीब डेढ़ माह से मायके में ही बच्चों के साथ रह रही थी। बुधवार को बेटी को लेने के लिए दामाद आया तो मायके वालों ने भेजने से मना कर दिया। जिसके बाद पति भड़क गया। वह पेट्रोल लेकर आया और घर में छिड़कर आग लगा दी। आग की लपटें देख आसपास के लोगों में अफरातरफरी मच गई। आरोपी युवक मौके से भाग निकला। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया मगर लपटें तेज थीं। जब लोग आग पर काबू नहीं पा सके तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ पीड़ित ने शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालीस हजार रुपये की नकदी जली
परिवार को कनक खरीदनी थी। जिसके लिए परिवार ने पैसे जोड़कर घर में रखे थे। करीब चालीस हजार रुपये की कनक खरीदने वाले थे मगर घर के अंदर रखी करीब चालीस हजार रुपये की रकम भी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed