फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If the toilet of the house is fixed then the youth will be capable of employment

घर का शौचालय होगा दुरुस्त तो युवा रोजगार के लिए होगा सक्षम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
If the toilet of the house is fixed then the youth will be capable of employment
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के अतिरिक्त हर माह 100 घंटे का काम देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सक्षम युवा योजना शुरू की गई थी। लेकिन सरकार की इस योजना की जटिल शर्तों के कारण सभी बेरोजगार युवाओं को काम मिलना तो दूर वे पंजीकृत भी नहीं हो पाते। आवेदन में जहां उन्हें कई विभागों की एनओसी देनी होती है, वहीं घर के शौचालय की स्थिति भी बतानी पड़ती है। शौचालय की इस स्थिति पर ही निर्भर करता है कि वह रोजगार के लिए सक्षम है या नहीं। यानी स्नातकोत्तर तक पढ़ाई के साथ-साथ घर में चालू स्थिति में शौचालय होने के बाद ही युवा योजना के तहत रोजगार के लिए पात्र माने जाएंगे।
हालांकि इन शर्तों को सार्वजनिक तौर पर तो नहीं बताया जाता लेकिन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करते समय करीब 15 बिंदुओं पर हां या नहीं में जवाब देना होता है। इसके बाद इनकी मूूल प्रति फाइल में लगाकर विभाग के कार्यालय में जमा करानी होती है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन और इन दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही पंजीकरण होता है। रोजगार कार्यालय में यूं तो बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा पंजीकृत हैं, लेकिन सक्षम युवा योजना में 2016 से अब तक 22633 युवा ही पंजीकृत हो पाए। ब्यूरो
विज्ञापन

इन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत
- मूल दस्तावेज : आवेदक का आधार कार्ड, राशन कार्ड, हरियाणा स्थायी निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, योग्यता यानी पढ़ाई के प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक की पासबुक की प्रति और रोजगार विभाग में बेरोजगार पंजीकृत होने का प्रमाण पत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

- घर का शौचालय चालू स्थिति में है और इस्तेमाल करने योग्य है, इसका स्व घोषित प्रमाण पत्र।
- जमीन पर कब्जा नहीं होने का ग्रामीण क्षेत्र में सरपंच और शहरी क्षेत्र में वार्ड पार्षद द्वारा जारी प्रमाण पत्र।
- बैंक लोन जारी न होने का प्रमाण देने के लिए सहकारिता बैंक की एनओसी।
- इसके अतिरिक्त बिजली बिल नियमित भुगतान और सीवरेज व पेयजल बिल के नियमित भुगतान की दोनों विभागों से एनओसी।
काम के एवज में 9 हजार तक मिलता है वेतन
- 2016 में सरकार की ओर से सक्षम युवा योजना शुरू की गई। जिसमें युवाओं को पंजीकरण करवाने के बाद मासिक भत्ता और 100 घंटे काम करने पर 6 हजार रुपये अलग से दिए जाते हैं। जिनमें 12वीं पास पंजीकृत पात्र को 900, स्नातक को 1500 और स्नातकोत्तर को 3000 रुपये मासिक भत्ता मिलता है। वर्तमान में 22633 पंजीकृत युवा भत्ते का लाभ ले रहे हैं।

-सक्षम युवा योजना में पंजीकरण कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके अलावा यहां आवेदन में जिन नियमों को पूरा किया है, उनके दस्तावेजों की प्रति रोजगार कार्यालय में आवेदन के 60 दिन में जमा करानी होती है। बैंक लोन न होना और जमीन पर कब्जा न होने के प्रमाण पत्र देने होते हैं। साथ ही घर के शौचालय की स्थिति का भी स्व घोषित प्रमाण पत्र देना होगा।
- नीरज जिंदल, जिला रोजगार अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed