फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If the school is two kilometers away from home, you will get a free bicycle.

घर से दो किलोमीटर दूर है स्कूल तो नि:शुल्क मिलेगी साइकिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
If the school is two kilometers away from home, you will get a free bicycle.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले ऐसे विद्यार्थी जिनका घर स्कूल से दो किलोमीटर की दूरी पर है, उन्हें शिक्षा विभाग की ओर से नि:शुल्क साइकिल दी जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से ‘मेरी पसंद मेरी साइकिल’ योजना के तहत विशेष तौर पर साइकिल मेले का आयोजन किया जा रहा है। 17 और 18 नवंबर को सेक्टर-13 के राजकीय उच्च विद्यालय के मैदान में मेले का आयोजन होगा।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं स्काउट व गाइड के जिला संगठन आयुक्त सियाराम शास्त्री ने बताया कि योजना का लाभ केवल अनुसूचित जाति के विद्यार्थी ही उठा सकते हैं। इस बार साइकिल मेला विभाग के निर्देश पर केवल राजकीय विद्यालयों के छठी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ही आयोजित किया जा रहा है। जिले के सभी पांचों खंडों के विद्यार्थी मेले में आकर साइकिल पसंद कर सकें, इसके लिए सभी खंडों के लिए मेले में पहुंचने का अलग-अलग शेड्यूल बनाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेले में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी ही हिस्सा ले सकते हैं। योजना के तहत उन्हीं बच्चों को साइकिल दी जाएगी जिनका घर स्कूल से दो किलोमीटर या इससे अधिक दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तय राशि से अधिक रकम खुद देनी होगी

मेले में कई साइकिल विक्रेता फर्म आएंगी। जो अलग-अलग साइकिल के मॉडल प्रदर्शित करेंगी। विद्यार्थी इन मॉडल में अपनी पसंद की साइकिल को बुक करा सकते हैं। विभाग की ओर से राशि जारी करने के बाद विद्यार्थियों को साइकिल की डिलिवरी दी जाएगी। विभाग की ओर से विद्यार्थियों को 20 इंच की साइकिल का मूल्य 2800 रुपये व 22 इंच की साइकिल का मूल्य 3000 रुपये जीएसटी सहित देना तय किया गया है। इससे महंगी साइकिल पसंद करने या खरीदने पर शेष रकम अभिभावकों को खुद वहन करनी होगी।



विभाग खाते में करेगा भुगतान

योजना के तहत लाभार्थी विद्यार्थी अपने अभिभावक के साथ जिला स्तरीय मेले में साइकिल खरीदने के लिए आएंगे। यहां उन्हें निर्धारित फार्म भरना होगा। जिस पर बच्चे, स्कूल मुखिया, एसएमसी प्रधान और सदस्य के भी हस्ताक्षर होंगे। साइकिल विक्रेता समय पर बच्चे को पसंद की साइकिल उसके विद्यालय में उपलब्ध कराएगा। साइकिल उपलब्ध होते ही संबंधित स्कूल मुखिया विद्यार्थी के बैंक खाते में राशि जारी करेगा। विद्यार्थी साइकिल प्राप्ति और बैंक खाते में राशि प्राप्ति के तीन दिन के अंदर स्कूल मुखिया के संज्ञान में लाते हुए यह राशि संबंधित फर्म को भुगतान करेगा।




इस दिन इस खंड से विद्यार्थी पहुंचेंगे

तिथि
समय

खंड

17 नवंबर
सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक
नीलोखेड़ी, निसिंग
17 नवंबर
दोपहर 1 से 3 बजे तक
घरौंडा, इंद्री

18 नवंबर
सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक
करनाल

18 नवंबर
दोपहर 1 से 3 बजे तक असंध


-----------

विभाग की ओर से साइकिल के लिए राशि तय की गई है। यदि साइकिल खरीद में अतिरिक्त खर्च आएगा तो वह अभिभावकों को वहन करना होगा। विभाग केवल निर्धारित राशि पर ही भुगतान कर सकता है। नि:शुल्क साइकिल योजना का लाभ उठाने वाले विद्यार्थियों को विभाग की विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिलेगा। - ज्योत्सना मिश्रा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed