फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If the loan installment could not be repaid, the home guard spread the rumor of loot

Karnal News: लोन की किस्त न चुका सका तो होमगार्ड ने फैलाई लूट की अफवाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
If the loan installment could not be repaid, the home guard spread the rumor of loot
लोन की किस्त न चुका सका तो होमगार्ड ने फैलाई लूट की अफवाह
- फाइनेंस कंपनी से लिया गोल्ड लोन, घर लौटते समय रास्ते में बनाई लूट की कहानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। ट्रैक्टर पर लिया लोन नहीं चुका सका तो होमगार्ड ने लूट की अफवाह फैला दी। मंगलवार को होमगार्ड फाइनेंस कंपनी से गोल्ड लोन के 30 हजार रुपये लेकर निकला और सांभली रोड पर पहुंचते ही डेढ़ लाख रुपये लूट की अफवाह फैला दी।
लूटपाट की सूचना के बाद डीएसपी समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू की। कुछ समय पहले उसने ट्रैक्टर के लिए प्राइवेट बैंक से लोन लिया था, उसी लोन की वह किस्त नहीं चुका सका था। प्राइवेट बैंक इसकी रिकवरी की तैयारी कर रहा था जिससे वह परेशान था। पुलिस ने फाइनेंस कंपनी में जाकर स्टेटमेंट चेक किया तो होमगार्ड के पास डेढ़ लाख रुपये थे ही नहीं। उसने झूठी अफवाह फैलाई थी। पुलिस ने होमगार्ड को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

निसिंग के गांव बरास निवासी सुनील करनाल सिटी थाने में होमगार्ड है। कुछ समय पहले उसने ट्रैक्टर के लिए प्राइवेट बैंक से लोन लिया था। वह समय से उसकी किस्त नहीं चुका सका। बैंक की ओर से रिकवरी की तैयारी की जा रही थी। इससे से बचने के लिए उसने लूटपाट की कहानी बनाई। पुलिस ने बताया कि योजना के तहत मंगलवार को होमगार्ड फिर आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी से लोन लेने पहुंचा। गोल्ड रखने के बाद वहां से उसने 60 हजार रुपये का लोन लिया। जिसमें से 30 हजार रुपये उसे नकद और 30 हजार रुपये खाते में डाले गए थे। बाद में होमगार्ड जैसे ही सांभली रोड स्थित सांई मंदिर के पास पहुंचा उसने लूट होने की झूठी अफवाह फैला दी। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि बाइक सवार दो बदमाश हथियार के बल पर उससे नकदी लूट ले गए। पुलिस ने होमगार्ड को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जाकर आईआईएफएल गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी के मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की तो लूटपाट का मामला झूठा निकला। बैंक मैनेजर ने होमगार्ड को 30 हजार रुपये की नकदी और 30 हजार रुपए खाते में डाल दिए थे। ट्रैक्टर की किस्त से बचने के लिए डेढ़ लाख रुपये की लूट की झूठी कहानी बनाई।
- सुरेश कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed