फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If the exam was missed, then the pregnant suffered pain

परीक्षा छूटी तो कहीं गर्भवती ने सहा दर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
If the exam was missed, then the pregnant suffered pain
परेशानी : कैथल रोड पश्चिमी नहर के पास लगाए नाके के कारण अजय की पत्नी बीना की एक निजी अस्पताल में डि?
करनाल। भाजपा पार्टी की बैठक की सुरक्षा व्यवस्था और किसानों के जाम के कारण के आम आदमी का दिन परेशानियों में गुजरा। काछवा पुल और करनाल कैथल रोड पुल पर ट्रकों को खड़े कर रास्ता बंद कर दिया गया। जहां से दोपहिया वाहनों का भी निकल पाना भी मुश्किल रहा। जिस वजह से लोग अपने गंतव्य स्थान पर नहीं जा सके। वहीं कई लोग ऐसे भी थे जिन्हें दवाई लेने या इलाज करवाने अस्पताल जाना था, रास्ते बंद होने की स्थिति में लोग पुलिस से ही मिन्नतें करते नजर आए, लेकिन ट्रक खड़े होने के कारण पुलिस कर्मियों ने भी असमर्थता जताई।
विज्ञापन

कुछ लोग वाहन वहीं खड़े कर पैदल अस्पताल और अपने गंतव्य को गए। जाम की वजह से एक गर्भवती महिला निजी गाड़ी में ही दर्द से कहराती रही, वहीं कुछ बुजुर्गों को बस स्टैंड से अस्पताल तक जाने के लिए ऑटो और रिक्शा नहीं मिले। जो पैदल ही हांफते हुए अस्पताल पहुंचे। इधर इग्नू और सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है। समय से केंद्र न पहुंचने के कारण कई विद्यार्थी परीक्षा से भी छूटे।
विज्ञापन

दवाई लेने के लिए सिग्नस अस्पताल आया था। बीच रास्ते में कई जगह पुलिस ने रोका। मेडिकल स्लिप दिखाने के बाद बड़ी मुश्किल से अस्पताल पहुंच पाया। दो घंटे का समय लगा। - प्रताप तरावड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड से अस्पताल तक कोई भी रिक्शा नहीं मिली। जिस वजह से गर्मी में पैदल ही अस्पताल आना पड़ा। अपनी बैठक के चक्कर में आमजन को परेशान करना गलत है। -भगत राम व ओमप्रकाश बड़ा गांव

रात को दो बजे पुलिस टीम ने जबरदस्ती रोक कर ट्रक खड़ा करवा लिया। रात से भूखे हैं, कुछ खाने को भी नहीं मिला। हमारे साथ ज्यादती हो रही है। -करूणाल सिंह ट्रक चालक
नेशनल हाईवे से मीरा घाटी घर तक पहुंचने में आधा घंटा लगा। कहीं रास्ता ही नहीं मिला। न पुलिस ने आगे आने दिया। -कृष्ण
नई पुलिस लाइन से स्टेडियम तक आठ किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलना पड़ा। -रीतू और प्रवीन फुटबाल खिलाड़ी
सहारनपुर से दिल्ली जा रहे थे। प्रशासन ने ट्रक रोककर चाबी ले ली। अब परेशान हैं। -रणबीर सिंह
प्रशासन की व्यवस्था से परेशान हूं। दूध की सप्लाई नहीं कर पाया। कई किलो दूध खराब हो गया। -सुनील
पत्नी गर्भवती है, उसकी डिलीवरी होनी है। गाड़ी में ही रक्त का रिसाव होने लगा था। लेकिन रास्ता नहीं मिला। मशक्कत के बाद अस्पताल जाने दिया गया।- अजय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed