फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If the dairies are not shifted within seven days, the allotment of the plot will be cancelled

Karnal News: सात दिन में डेयरियां शिफ्ट नहीं की तो रद्द होगा प्लाॅट का आवंटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
If the dairies are not shifted within seven days, the allotment of the plot will be cancelled
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर की डेयरियों को बाहर शिफ्ट करने की योजना पिंगली में जमीन खरीदने के 22 साल बाद भी लंबित है। जिसकी वजह से इनसे निकलने वाले वेस्ट से शहर की निकासी ठप होती जा रही है।
अब नगर निगम ने जिन लोगों को पिंगली में प्लॉट दिए गए थे, उनको नोटिस जारी कर सात दिन का अंतिम मौका दिया है। चेतावनी दी है कि अगर सात दिन में उन्होंने डेयरी को शिफ्ट नहीं किया तो वे शहर में चल रही उनकी डेयरी को सील करेंगे ही, साथ में पिंगली में डेयरी के लिए दिया गया प्लॉट और उसके जमा करवाए गए रुपये जब्त कर लेंगे। इसके लिए पिंगली में प्लॉट ले चुके 109 धारकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर की डेयरियों को बाहर शिफ्ट करने के लिए 2003 में पिंगली में 131 बीघा जमीन खरीदी गई थी। 17 साल तक ये प्रोजेक्ट बेजान पड़ा रहा। पहली बार 2020 में इसकी सुध ली गई और प्लॉट आवंटन की तैयारी की गई। इस जमीन में से 131 प्लॉट काटे गए। जिसमें से फरवरी 2020 में ड्रॉ से केवल 79 का आवंटन हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 33, 29 और तीन प्लाॅटों का आवंटन किया गया। अब तक 144 प्लॉट दिए गए हैं। इनमें से केवल 35 ने ही डेयरियों को शिफ्ट किया है। बाकी 21 ने डेयरी की इमारत का निर्माण तो कर लिया लेकिन शहर से डेयरी वहां शिफ्ट नहीं की। इनके अलावा बाकी बचे 88 प्लॉट खाली ही पड़े हैं। इसी माह विधायक जगमोहन आनंद ने भी निगम अधिकारियों को डेयरियों को बाहर शिफ्ट करवाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद निगम अधिकारियों ने 22 साल से लंबित इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया। सभी प्लॉट और उनके मालिकों का रिकॉर्ड निकाला गया।
मौके पर जाकर वेरिफिकेशन की गई कि इनमें से कितने प्लॉट पर निर्माण हो चुका है, कितनी डेयरी शिफ्ट हो चुकी हैं और कितने प्लॉट फिलहाल भी खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed