फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If practical marks are not uploaded before the due date, the result will be affected.

Karnal News: निर्धारित तिथि से पहले प्रायोगिक के अंक अपलोड नहीं किए तो परिणाम पर असर

Wed, 11 Feb 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 11 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
If practical marks are not uploaded before the due date, the result will be affected.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा बोर्ड की माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक वार्षिक परीक्षाओं के लिए निर्धारित तिथि तक इंटरनल असेसमेंट व प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए तो छात्रों का परिणाम प्रभावित होगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी शैक्षणिक वार्षिक परीक्षा मार्च-2026 को लेकर स्कूलों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।
बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि इस सत्र में इंटरनल असेसमेंट, जनरल अवेयरनेस और लाइफ स्किल ग्रेड और को-करिकुलर एक्टिविटी ग्रेडिंग के अंक केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। स्कूल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रायोगिक परीक्षाएं 16 फरवरी तक करवाई जाएंगी। इसके बाद इंटरनल असेसमेंट और जनरल अवेयरनेस एंड लाइफ स्किल ग्रेड की परीक्षाएं 19 फरवरी तक होंगी। इन सभी परीक्षाओं के प्राप्तांक विद्यालयों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड करना होगा। 20 से 23 फरवरी तक अंक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन भरे जाएं। इस बारे में किसी भी प्रकार के प्रतिवेदन या अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके लिए विद्यालय मुखिया को पूरी तरह जिम्मेदार माना जाएगा।
विज्ञापन

- 5000 रुपये तक लग सकता है जुर्माना
समय पर अंक अपलोड न करने वाले विद्यालयों पर 500 से 5000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। बोर्ड की ओर से निर्देशित किया गया है कि छात्र प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित रहता है, तो परीक्षा शुरू होने से कम से कम 10 दिन पहले संबंधित दस्तावेज सहित बोर्ड को सूचना देनी होगी, ताकि बोर्ड के निर्देशानुसार दोबारा परीक्षा आयोजित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed