फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If I am with you then what do I care...

Karnal News: तेरा साथ है तो मुझको क्या फिकर है...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
If I am with you then what do I care...
- संकीर्तन के दौरान श्याम बाबा को लगाए 56 भोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल की ओर से श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव श्री खाटू श्याम मंदिर पुरानी अनाज मंडी में धूमधाम से मनाया जा रहा है। संकीर्तन में बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए बबीता अग्रवाल ने भजन गाया कि तेरा साथ है तो मुझको क्या फिकर है... सुभाष सांवरिया ने काम तो श्याम ही आएंगे... दिशा वधवा ने आपकी शरण में आकर मशहूर हो गया भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया।

मंदिर में उपस्थित श्रद्धालु दोनों हाथ ऊपर उठाकर खाटू श्याम के जयकारे लगा रहे थे। संकीर्तन के दौरान श्याम बाबा को 56 भोग लगाए गए। श्याम प्रेमी श्रद्धा अनुसार अपने घरों से व्यंजन बनाकर श्याम बाबा को भोग लगाने के लिए पहुंचे। यजमानों और अतिथियों के रूप में पूर्व ओएसडी संजय बठला, श्री कृष्ण गऊशाला करनाल और श्री श्याम परिवार करनाल के प्रतिनिधि पंकज गोयल, सुनील गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, पुनीत मित्तल, संजय बंसल, राम कुमार गुप्ता, अरूण गुप्ता, सचिन गर्ग, विवेक अग्रवाल व संजय सिंगला ने शिरकत की।
विज्ञापन

श्री खाटू श्याम मंदिर के पुजारी दीपक पांडे ने मंत्रोच्चारण से पूजन कार्य संपन्न करवाया। श्री खाटू श्याम लखदातार परिवार तरावड़ी व श्री श्याम बाला जी परिवार करनाल के सदस्य भी श्याम बाब का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस अवसर पर सुशील गर्ग, मोहन लोधी, पंकिल गोयल, संदीप गुप्ता, गुरदयाल अग्रवाल, राजीव जैन, चंद्र प्रकाश कथूरिया, नीतिन अरोड़ा, अजीत जैन, विनीत खेड़ा, मनीष गर्ग, संजय बमल व विशाल गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed