फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If Hooda is not able to give account of work then ask Rahul Gandhi: CM

हुड्डा काम का हिसाब नहीं दे पा रहे तो राहुल गांधी से पूछ लें : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:25 PM IST
विज्ञापन
If Hooda is not able to give account of work then ask Rahul Gandhi: CM
- मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस युवाओं की सबसे बड़ी विरोधी, भर्ती गैंग ने रुकवाई भर्तियां
विज्ञापन

- असंध में भाजपा के जन आशीर्वाद रैली को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया संबोधित

माई सिटी रिपोर्टर
असंध (करनाल)। जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से 10 सवाल पूंछे, बोले यदि जवाब न हों तो राहुल गांधी व सुरजेवाला से पूछकर बताएं। उन्होंने कांग्रेस को युवाओं का सबसे बड़ा विरोधी बताते हुए कहा कि इसी पार्टी के भर्ती रोको गैंग ने भर्तियां रुकवाई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री को तलवार भेंट की गई।
सीएम ने कहा कि हुड्डा अपने 10 साल के कार्यकाल का हिसाब जनता को नहीं देंगे। लगता है उन्होंने अपने कार्यकाल के रजिस्टर फाड़ दिए हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं उनके कारनामों के बारे में जनता को पता न लग जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हुड्डा के भर्ती रोको गैंग के एक सांसद ने हाल ही में चुनाव आयोग के पास जाकर भर्ती रुकवा दी। जिन युवाओं की भर्ती इन्होंने रुकवाई है अब ये युवा ही भाजपा के पक्ष में प्रचंड बहुमत देकर हमारी सरकार बनाकर कांग्रेस का हिसाब करेंगे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जब कोई मुद्दा नहीं मिला तो ये हिसाब मांगने के नाम पर यात्रा लेकर निकल पड़े। इनसे भाजपा के पूरे 10 साल के कार्यकाल का हिसाब सुना ही नहीं जाएगा। ये तो मेरे छोटे से कार्यकाल का ट्रेलर था, अभी तो पांच साल पूरी फिल्म दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए हमने डीएससी के भाइयों को भी उचित प्रतिनिधित्व देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल, पूर्व विधायक जिला राम शर्मा, पूर्व विधायक बक्शीश सिंह, यशपाल ठाकुर, संजय राणा, सुनील गोयल, जय भगवान सीकरी आदि शामिल रहे।


सीएम ने कांग्रेस से पूछे ये सवाल
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछा कि वह बताएं कि कांग्रेस के कार्यकाल में नौकरियां पर्ची-खर्ची पर मिलती थी, योग्य युवाओं का क्या कसूर था।
- किसानों की जमीन दफा 4 और 6 लगाकर दामाद के सुपुर्द कर दी, किसानों का क्या कसूर था।
- एमएसपी पर कितनी फसल खरीदी, फसल खराब होने पर किसानों को 2-3 रुपये के चेक के बारे में बताएं।
- किसानों पर गोलियां चलीं उसके बारे में बताएं, दलितों के घर जलाए गए, दलितों ने पलायन किया, उसके बारे में जनता को बताएं।
- बुजुर्गों को 500 रुपये पेंशन देते थे, उसे क्यों नहीं बढ़ाया, इसका भी जवाब दें।
- ट्रांसफर के लिए कर्मचारी दर-दर ठोकरें खाते थे, भ्रष्टाचार होता था, उसका हिसाब भी हुड्डा दें।
- कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में कितने बीपीएल कार्ड बने, इसके बारे में बताएं, कितने गरीब लोगों को इलाज मुफ्त में हुआ इसके बारे में बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed