{"_id":"5f690f6d8ebc3ee2914844c5","slug":"if-dc-makes-you-wait-then-congressmen-get-angry-karnal-news-knl449324148","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने कराया इंतजार तो भड़के कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने कराया इंतजार तो भड़के कांग्रेसी
विज्ञापन
तीन कृषि अध्यादेशों के खिलाफ कांग्रेसी मुखर दिखे। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर, जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह की अगुवाई में लघु सचिवालय के सामने एकत्र हुए कांग्रेसी जब उपायुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे तो डीसी व्यस्त थे। आने में देर हुई तो कांग्रेसियों ने लघु सचिावलय के अंदर घुसने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के रोकने पर धक्का मुक्की भी हुई। इसके बाद वे गेट पर ही धरने पर बैठ गए। घंटेभर तक जबरदस्त नारेबाजी के बाद उपायुक्त पहुंचे तो राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें राष्ट्रपति से कृषि अध्यादेशों पर हस्ताक्षर नहीं करने का अनुरोध किया गया।
कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। लघु सचिवालय के सामने करनाल में भी कांग्रेसी जुटे। केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय के गेट पर पहुंचे और ज्ञापन लेने के लिए उपायुक्त निशांत कुमार यादव को संदेश भेजा, लेकिन ज्ञापन लेने एडीसी अशोक बंसल पहुंचे तो कांग्रेसियों ने डीसी को ही ज्ञापन देने की जिद की। डीसी जब आधे घंटे तक नहीं आए तो कांग्रेसी अंदर घुसकर उनके कार्यालय की ओर जाने लगे, लेकिन गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने रोक लिया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों से धक्का मुक्की भी हुई। आखिरकार कांग्रेसी गेट पर ही धरने पर बैठ गए और डीसी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान कांग्रेसियों ने सोशल डिस्टेसिंग का भी ख्याल नहीं रखा। मौके पर पूर्व मंत्री भीमसेन मेहता, महासचिव धर्मपाल कौशिक, प्रदेश महासचिव राजेश सैनी, अनिल राणा, डा.नवजोत कश्यप, बंता राम वाल्मीकि, रघुबीर संधू, सुरेश मतलोडा, जोगिंदर नली, पंकज पुनिया, कृष्ण बस्तारा, ललित बुटाना, राजिंदर बल्ला, राजबीर चौहान,परवीन शर्मा, उषा तुली, रानी कांबोज, सुषमा नागपाल, सुरजीत चेयरमैन, अमरजीत धीमान, बसंत राणा आदि शामिल रहे।