{"_id":"674a2827ffa1c279810ee915","slug":"i-will-not-forget-the-hard-work-of-the-workers-kabirpanthi-karnal-news-c-18-knl1008-529794-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं की मेहनत भूलूंगा नहीं : कबीरपंथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं की मेहनत भूलूंगा नहीं : कबीरपंथी
Sat, 30 Nov 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। हलका विधायक भगवानदास कबीरपंथी शुक्रवार को गुल्लरपुर गांव पहुंचे। यहां लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक ने कहा कि जनता ने कंबाइन पर बैठाकर मेरी जीत में अहम भूमिका निभाई थी, उन्हें मैं कभी भूल नहीं सकता। ग्रामीणों ने विधायक के सामने कई मांगें भी रखीं।
हलका विधायक भगवानदास कबीर पंथी गांव गुल्लरपुर व प्यौंत में धन्यवादी दौरा किया। ग्राम सरपंच हिना देवी, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने पुष्प गुच्छा व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। ग्राम सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने विधायक के समक्ष गांव के राजकीय स्कूल के चार कमरें, स्कूल की चहारदीवारी, शादी विवाह के लिए बरात घर व अधर में लटकी पड़ी पीएचसी के भवन का निर्माण करवाने सहित अन्य मांग रखी। जिसे जल्द पूरा करवाने का विधायक ने आश्वासन दिया।
कबीरपंथी ने कहा कि प्रदेश में जनता ने भाजपा की सरकार बनाई है,उसी जोश व मेहनत से सरकार की नीतियों को जनता तक लेकर जाना है। कबीर पंथी ने कहा कि मेरे संघर्ष के दौरान जिन साथियों ने कंधे से कंधा मिलाकर मेरा साथ दिया है, उन्हें हमेशा तवज्जो दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा सरकार हर वर्ग के हित के लिए काम कर रही है। इस मौके पर वीरभान, पूर्व सरपंच राजपाल प्यौंत, मंडल अध्यक्ष महिपाल राणा, रणसिंह चौहान गोंदर, रविंद्र शर्मा,नगर पार्षद लब्बू जांगड़ा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद राणा गोंदर, रामेश्वर, मामू डाचर, राजेंद्र भांबड़ी बस्तली आदि मौजूद रहे।