{"_id":"67d0a2767012c1909f03cb36","slug":"i-want-to-move-ahead-and-shine-like-the-sun-karnal-news-c-18-knl1008-600059-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मुझे आगे बढ़ना है सूरज की तरह चमकना है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मुझे आगे बढ़ना है सूरज की तरह चमकना है...
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर विधायक जगमोहन आनंद ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा में कविता सुनाई। कविता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सौम्य व्यक्तित्व, कर्मठता को बताने वाली थी।
कविता के बोल थे - मुझे आगे बढ़ना है सूरज की तरह चमकना है, मुझे खुद से लड़ना है तारों की तरह चमकना है, मुझे अब न किसी से डरना है, सफलता की सीढ़ियां चढ़ना है, मुझे अब नया वक्त बनाना है, मुझे मेरा हरियाणा निखारना है, मुझे आगे बढ़ना है, मुझे बार-बार प्रयास करना है, मुझे प्रदेश को आगे बढ़ाना है, सूरज की तरह हरियाणा को चमकाना है।
विधायक ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान हरियाणा सरकार के विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारी सरकार द्वारा जो सबसे पहले सबसे गरीब के उत्थान की बात कही गई है, उसका मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं।
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन पर चलते हुए सभी पिछड़े और वंचित वर्गों के कल्याण और उत्थान के लिए जो ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। हरियाणा देश का एकमात्र राज्य है, जहां न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सभी 24 फसलों की खरीद की जाती है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1,068 करोड़ रुपये की लागत से 2,447 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और 49 किलोमीटर लंबी सड़कों का कार्य प्रगति पर है।