{"_id":"6500d2c0d82d770bda05db76","slug":"i-have-called-mohan-he-must-be-coming-karnal-news-c-18-knl1008-217469-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा...
विज्ञापन
- श्री खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया कान्हा की छठी का पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्री खाटू श्याम मंदिर में मंगलवार को कान्हा जी का छठी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही श्रीखाटू श्याम मंदिर में कान्हा जी को झूला झुलाने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। संकीर्तन में बाबा का गुणगान करते हुए कलाकार सोनू तिलकधारी ने मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा भजन गाया। कलाकार विकास सिंगला ने लेने आजा खाटू वाले रिंगस के मोड़ पर भजन गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया।
शाम को पंडित दीपक पांडे और अनुपम त्रिपाठी ने कान्हा जी और श्री खाटू श्याम जी का सुंदर फूलों से शृंगार किया और मंदिर सभा के प्रधान देशराज, सचिव अनिल गर्ग और श्रद्धालु रामकरण गोयल, आकाश गुप्ता, विवेक गुप्ता, संजय, अशोक, लोकेश, पंकज, यश,प्रवीन और दीपक से पूजा करवा संकीर्तन का शुभारंभ करवाया। मंदिर सभा की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।