फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   I got inspiration to become an IPS after reading the saga of freedom fighters

स्वतंत्रता सेनानियों की गौरवगाथा पढ़ी तो मिली आईपीएस बनने की प्रेरणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:16 AM IST
विज्ञापन
I got inspiration to become an IPS after reading the saga of freedom fighters
स्वतंत्रता सेनानियों की गौरवगाथा पढ़ी तो मिली आईपीएस बनने की प्रेरणा
विज्ञापन

पिता को देखकर चुनी थी इंजीनियरिंग की डगर, कहानियों ने देश सेवा का जज्बा जगाया तो बदली राह
राकेश चौहान
करनाल। किताबें सिर्फ ज्ञान ही नहीं बढ़ाती, यदि इसके शब्द और कहानियां जहन में उतर जाएं तो जीवन बदल देती हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है 2019 बैच की आईपीएस हिमाद्री कौशिक की, जो फिलहाल करनाल में एएसपी पद पर इंद्री थाना में तैनात है। एएसपी हिमाद्री कौशिक मूल रूप से देहरादून की रहने वाली हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। उनके पिता राजीव कौशिक भी इंजीनियर हैं। कुछ समय तक उन्होंने प्राइवेट नौकरी भी की। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ. भीम राव आंबेडकर समेत कई स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा पढ़ी। जिनसे उसे देश सेवा के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिली। इसके बाद उन्होंने प्राइवेट नौकरी छोड़कर यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन परीक्षा (यूपीएससी) के लिए तैयारी शुरू कर दी। इसके लिए उनकी माता डॉ. नमिता ने उनका पूरा सहयोग किया। पिता ने भी उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने 2019 में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की और वह आईपीएस बन गई। इससे पहले वह आयकर विभाग में कार्य कर चुकी हैं। आईपीएस हिमाद्री कौशिक के पति आईएएस हैं और पंचकूला में एडीसी पद पर कार्यरत हैं। उनका कहना है कि उनके माता पिता के साथ पति भी प्रेरित करते हैं।
कैथल के पुंडरी थाना में रही प्रभारी
उन्होंने कैथल प्रशिक्षण लिया और पुंडरी थाने की प्रभारी भी रहीं। सितंबर 2021 में उनका प्रशिक्षण पूरा हो गया। उनकी पहली पोस्टिंग इंद्री थाने में एएसपी पद पर हुई है। वह करीब छह महीने से वह इंद्री थाना में तैनात हैं।
विज्ञापन

साइबर क्राइम से बचे, चुप रहने की बजाए, पुलिस को सूचित करें
आईपीएस हिमाद्री कौशिक ने कहा कि महिलाएं जागरूक हो रही है। इसलिए पुलिस विभाग में उनकी संख्या बढ़ने लगी है। महिलाओं को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए। युवतियों को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले साइबर क्राइम के मामलों की संख्या बढ़ रही है। इसमें आरोपी महिलाओं की फोटो से फेक आईडी बनाकर और फोटो का दुरुपयोग कर उन्हें परेशान करता है। महिलाओं को चाहिए कि वह फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि सोशल प्लेटफार्म पर किसी अनजान व्यक्ति से बात न करें और अपनी फोटो भी शेयर न करें। यदि महिला के साथ कोई अपराध हुआ है तो वह चुप न रहे बल्कि पुलिस को इसकी सूचना दें। अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो वह पुलिस की पकड़ में आ ही जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed