फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   I can't live without you mother, I have fallen into your habit...

Karnal News: मैं तेरे बिन रह नहीं सकदां मां, मैनू तेरी आदत पे गई है...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
I can't live without you mother, I have fallen into your habit...
- श्रीकृष्णा मंदिर में आदि शक्ति मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से मां भगवती की चौकी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नवरात्र पर श्रीकृष्णा मंदिर सेक्टर-14 में आदि शक्ति मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से मां भगवती की चौकी का आयोजन किया जा रहा है। चौकी में मां की महिमा का गुणगान करते हुए साहिल डोगरा ने, मैं तेरे बिन रह नही सकदां मां, मैनू तेरी आदत पे गई है...। मैं बालक तू माता शेरां वालिए... और चरणों का ध्यान देना गीता का ज्ञान देना वेदों का ज्ञान देना, भक्ति का दान देना, तेरे बिना कौन, मुझे अपना बना लेना.. मां। भजन गाकर मां की महिमा का गुणगान किया।
मां की ज्योत प्रचंड डाॅक्टर संदीप सोनी ने की। माता का शृंगार ऊं नम शिवाय जाप परिवार, मां अन्नपूर्णा सेवा समिति, अभिषेक नरूला, डाॅ. संदीप अरोड़ा, प्रिंस अरोड़ा, साहिल मदान, राजकुमार बांगिया, रेखा बागिया, विकास धवन, भारती धवन, अशोक सोनी, रवि चानना, गगन सिंह राणा, नरेंद्र बजाज, श्याम सुंदर और प्रिया सोही ने किया। मां की आरती चौ. रामपाल ने की। मां की चौकी में विशिष्ठ अतिथि बाॅक्सर निशांत देव और रेखारानी सुखीजा रहे।
विज्ञापन

आदि शक्ति मां झंडेवाली सेवा समिति के मुख्य सेवक राजेश लांबा, सदस्य राजीव नागपाल, हरीश भूटानी, श्याम बत्रा, सुशील अरोड़ा, कुलभूषण अरोड़ा, वीरेंद्र सचदेवा, वरीष, वीरेंद्र अरोड़ा, सुरेंद्र छाबड़ा, अशोक ग्रोवर, हेमंत गुलाटी और राहुल भटनागर के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। दूसरी ओर मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से कुंजपुरा रोड के श्री सनातन धर्म मंदिर में मां झंडेवाली की चौकी में मां झंडेवाली की महिमा का गुणगान करते हुए कलाकार अभिषेक राज ने चूड़ियां भी लाए कंगना भी लाए पहनो दुर्गा महारानी और फूलों से अंगना सजाऊंगी जब मैया मेरे घर आएंगी भजन गाया तो वहां उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक चौकी में मां के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। मां की ज्योत प्रचंड प्रवीण कुमार और रोजश सिंगला ने की। मां का चोला अपर्ण मनीष तनेजा ने किया। मां की आरती महिला मंडल मां झंडेवाली सेवा समिति की सदस्य ने की। मां का शृंगार डाॅ. विधि एवं डाॅ. साहिल अरोड़ा, प्रवीण लाठर, उदित गुप्ता, विजय दास, विकास सुखीजा, हरीश मोगिया, पूर्व पार्षद ईश गुलाटी, सुनील गुप्ता, डाॅ. अलका गिरोत्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed