फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   I can picture you with my eyes closed....

Karnal News: मैं तुम्हारी तस्वीर आंख बंद करके बना सकता हूं....

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
I can picture you with my eyes closed....
मैं तुम्हारी तस्वीर आंख बंद करके बना सकता हूं....
- सांझा साहित्य मंच की ओर से काव्य गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। साझा साहित्य मंच की ओर से सेक्टर-12 हुडा एचएसवीपी वर्कर यूनियन हॉल में मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कवि राजन गांधी ने कहा, मैं अपने दिल को इस तरह सजा सकता हूं कि तुम्हारी तस्वीर आंख बंद करके बना सकता हूं...।


कवियित्री सुषमा चोपड़ा ने कहा, जब तू मुझसे खफा हो जाता है तो मेरा दिल सहम सा जाता है, तेरी एक मुस्कुराहट पाने को दिल बेकरार हो जाता है...। कवि मनोज ने कहा, कुछ जान पहचान हो जाती, तुमसे थोड़ा सा प्यार मिल जाता...। यह आयोजन हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से जय भारद्वाज तरावड़ी की अध्यक्षता में किया गया। काव्य गोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे जगदीश मदान और राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त वरिष्ठ रंगकर्मी संजीव लखनपाल मुख्य अतिथि रहे। काव्य गोष्ठी में रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य नेता उधम सिंह राठी, रोशन लाल गुप्ता और कृपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed