फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   I am English educated and he is faking that degree...

Karnal News: मैं अंग्रेजी पढ़ी-लिखी वो डिग्री जाली कर रया सै...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
I am English educated and he is faking that degree...
- जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज, पहले दिन कक्षा पांचवीं से आठवीं के विद्यार्थियों ने मचाया धमाल
विज्ञापन


- करनाल खंड का कन्या मॉडल विद्यालय छह में से पांच विधाओं में रहा अव्वल

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मैं अंग्रेजी पढ़ी-लिखी वो डिग्री जाली कर रया सै... और देसां में देस सै भारत, भारत में म्हारा हरियाणा... जैसे गीतों पर विद्यार्थियों ने नृत्य और गायन की प्रस्तुति देते हुए धमाल मचाया। मौका था जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का। शिक्षा विभाग की ओर से हुए इस दो दिवसीय कार्यक्रम का मंगलवार को आगाज हुआ।

राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुए आयोजन में पहले दिन जिले भर के विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। पहले दिन कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने छह विधाओं में हिस्सा लिया। इनमें से पांच में करनाल खंड का कन्या मॉडल संस्कृति स्कूल की टीम अव्वल रही। बुधवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला परियोजना संयोजक सपना जैन, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक और उप जिला शिक्षा अधिकारी ज्योत्सना मिश्रा ने शिरकत की। सभी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का आगाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों को अधिक से अधिक सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए, जिससे उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता रहे। विभाग हर वर्ष सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाता है। इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेने से बच्चे संस्कृति और संस्कारों से भी रूबरू होते हैं। कार्यक्रम प्रभारी स्कूल प्रधानाचार्य महेंद्र नरवाल और निसिंग स्कूल की प्रिंसिपल मनदीप शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर पंकज कुमार, एपीसी डॉ. सचिन, संजीव, दलबीर, रुपिंदर कौर, रेखा सिकरी, सुधीर अहलावत प्रीति, सिमरन, ममता और नरेश चांद मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम
- लोक नृत्य (समूह) : राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असंध द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री तृतीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी खजूर चतुर्थ।

- लोक नृत्य (एकल) : राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाचर द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री तृतीय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा चतुर्थ।

- रागिनी (एकल) : राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री द्वितीय, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निसिंग तृतीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंजनथली चतुर्थ

- संगीत गायन (एकल) : राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला इंद्री द्वितीय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री तृतीय, राजकीय उच्च विद्यालय बलड़ी चतुर्थ।

- नृत्य (एकल) : राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाचर द्वितीय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असंध तृतीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैमला चतुर्थ।


- लघु नाटिका : राजकीय माध्यमिक विद्यालय बीड़ बड़ेलवा प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैणी द्वितीय, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल तृतीय, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तरावड़ी चतुर्थ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed