फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hydra crushes worker, death

हाइड्रा ने मजदूर को कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hydra crushes worker, death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सोमवार रात एक हाइड्रा चालक ने मजदूर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने हाइड्रा के शीशे तोड़ दिए। मौका पाकर हाइड्रा चालक फरार हो गया। पुलिस ने हाइड्रा कब्जे में लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मोहददीनपुर निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह रात करीब आठ बजे गांव के सरकारी स्कूल के पास एक चक्की पर आटा उठाने जा रहा था। उसके आगे राजेश पैदल ही घर जा रहा था, जब राजेश एक दुकान के सामने पहुंचा तो चुंडीपुर की तरफ से एक हाइड्रा क्रेन का ड्राइवर तेज रफ्तार बिना हॉर्न बजाते आया और राजेश को टक्कर मारी दी। हाइड्रा का अगला पहिया राजेश के ऊपर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

घर में एकलौता कमाने वाला था राजेश
राजेश के घर पर उसकी मां और एक छोटी बहन है। राजेश दिहाड़ी मजदूरी करके अपनी मां और बहन का पालन पोषण कर रहा था। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। बहन और मां रो-रो कर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक हाइड्रा ने युवक को कुचल दिया और उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा। दिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
- मनोज कुमार, इंस्पेक्टर, थाना सदर, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed