फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Huts built near new grain market demolished

Karnal News: नई अनाज मंडी के पास बनी झोपड़ियां ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Huts built near new grain market demolished
- आढती एसोसिएशन ने लगाए थे चोरी की घटनाएं बढ़ने के आरोप, जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नई अनाज मंडी के पास स्थित झोपड़ियों को बिना पूर्व सूचना दिए जिला प्रशासन व पुलिस ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। आढ़ती एसोसिएशन ने मजदूरों की वजह से चोरी की घटनाएं बढ़ने के आरोप लगाए थे। मजदूरों का कहना है कि चोरों को बिना पकड़े उन्हें बेकसूर होते हुए बेघर कर दिया गया।
मजदूरों का कहना है कि उनकी 70 से ऊपर झुग्गियां हैं जिसमें 150 के करीब मजदूर रहते हैं। न्याय की गुहार लगाते हुए महिलाएं बार-बार कहती रहीं कि उन्होंने चोर पकड़कर दिया फिर भी उन्हें इंसाफ नहीं मिला। ऐसे में वह अपने बच्चों को लेकर जाए तो कहां जाए।
विज्ञापन

इस दौरान तीन बुलडोजरों ने भारी पुलिस बल व प्रशासन के अधिकारियों की मदद से सभी झुग्गियों को नष्ट कर दिया। मंडी में पल्लेदारी व मजदूरी करके अपना पेट भरने वाले मजदूर बेघर हो गए। वह पिछले 20 वर्षों से यहां रह रहे हैं, रातभर जागकर वह मंडी में चौकीदारी भी करते हैं। मजदूरों के प्रधान ने बताया कि यह सब मजदूर 2004 से करनाल मंडी के पास रह रहे हैं। शिवा ने बताया कि उनके मकान बनवाने की आढ़ में पांच-पांच हजार रुपये की रिश्वत ली गई लेकिन आज तक भी निगम की ओर से कुछ नहीं मिला है। उनके आधार कार्ड भी हरियाणा प्रदेश के बने हैं इससे पहले वह बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलखते रहे मजदूरों के बच्चे
झुग्गी-झोपड़ियों पर बुलडोजर चलता देख मजदूरों के बच्चे रोते रहे लेकिन प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई चलती रही। मजदूरों का कहना है कि उन्हें महज दो घंटे का समय दिया गया। इस दौरान महिलाएं अपने बच्चों को लेकर प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करती रहीं। बच्चों ने मकान न तोड़ने की की बार-बार गुहार लगाई।

मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्हें मंडी प्रशासन की ओर से मुफ्त बिजली व जगह उपलब्ध करवाई गई। बावजूद इसके यह मजदूर अवैध रूप से रहकर चोरी और सीनाजोरी कर रहे हैं। मंडी में पल्लेदारों की जरूरत होती है। यह मजदूर न तो पल्लेदारी करते हैं न ही रात को चौकीदारी। मजदूरों को मंडी के पीछे लगाने की बजाय किसी और स्थान पर शिफ्ट किया जाए। इनकी वजह से यहां का माहौल खराब हो रहा है।


मार्केट कमेटी के आदेश पर चला पीला पंजा
मार्केट कमेटी की जगह पर अवैध कब्जे व मजदूरों द्वारा मंडी में लगातार की जा रही चोरी की घटनाओं के कारण यह पीला पंजा चला है। इसके लिए एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई थी उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पुलिस सहायता के लिए कहा था। विभाग के आदेश पर पुलिस की टीमें यहां पहुंची हैं।
- सुलिंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed