फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Husbends kills wife for Land

जमीन के लिए की थी पत्नी की हत्या

Tue, 04 Mar 2014 11:36 PM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 04 Mar 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
Husbends kills wife for Land
करनाल  में गांव अरड़ाना में महिला की हत्या का मामला मंगलवार को पूरा दिन गरमाया रहा। गौरतलब है कि महिला के पति पर आरोप है कि मायके की जमीन उसके नाम न करने पर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


 मंगलवार को महिला के ससुराल और मायके पक्ष के लोग कई घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस पर जमा रहे। पोस्टमार्टम के बाद रेखा के मायके के लोगों ने शव ससुरालियों को नहीं दिया और वे उसे अपने गांव सोंगरी (कैथल) ले गए।
विज्ञापन


उधर, दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक और डीएसपी ने मायके के लोगों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। थाना असंध पुलिस के मुताबिक पत्नी के हत्या करने के आरोपी अशोक कुमार को अदालत ने मंगलवार को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी के बाद रेखा के मायके गांव सौंगरी के लोग काफी संख्या में मंगलवार सुबह ही करनाल पहुंचे। उन लोगों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने लोगों की बात सुनने के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

मायके के लोगों के अनुसार, वे डीएसपी भारती डबास से भी मिले। डीएसपी डबास ने भी मायके के लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद में दोनों पक्षों के लोग पोस्टमार्टम हाउस पर जमा हो गए।  रेखा के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका शव गांव अरडाना में ले जाने की बात की, लेकिन मायकेवालों ने ने उन्हें शव नहीं दिया और शव को अपने साथ गांव सोंगरी ले गए। रेखा का अंतिम संस्कार गांव सोंगरी में ही किया गया।

रेखा के पिता रामफल का आरोप है उसका दामाद अशोक कुमार उसकी बेटी को बेवजह तंग करता था। उसने कई बार उनसे पैसे लेकर उसे दिए। वह रेखा पर अपने मायके की जमीन का हिस्सा उसके नाम (अशोक कुमार) करवाने का दबाव डाल रहा था।


रेखा ने उसकी बात नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी। उन्होंने रेखा के देवर पर भी साजिश रचने का आरोप लगाया है। थाना असंध पुलिस के अनुसार आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed