{"_id":"6872d6b4d9f65e6940054894","slug":"husbands-name-on-chairpersons-office-congress-calls-it-an-insult-karnal-news-c-18-knl1008-690508-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चेयरपर्सन कार्यालय पर पति का नाम, कांग्रेस ने बताया अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चेयरपर्सन कार्यालय पर पति का नाम, कांग्रेस ने बताया अपमान
विज्ञापन
असंध। ब्लॉक समिति चेयरपर्सन नेहा राणा है जबकि कार्यालय के बोर्ड पर उनके पति विक्रमजीत सिंह को चेयरमैन लिखा है। असल में जो चेयरपर्सन है बोर्ड से उनका नाम गायब है। इसे लेकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजत लाठर ने अधिवक्ता सोनिया बोहत व युवा अध्यक्ष असंध जतिन बिंदल के साथ बीडीपीओ से मिलने पहुंचे लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।
कांग्रेस नेत्री अधिवक्ता सोनिया बोहत ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण की बात कर रही है, दूसरी तरफ महिलाओं को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। अधिवक्ता ने कहा कि बोर्ड के मुद्दे को लेकर बीडीपीओ से मिलने के लिए आए थे लेकिन बीडीपीओ नहीं मिले। दूरभाष पर उनसे बात करके आपत्ति दर्ज करा दी है।
उन्होंने कहा कि वो आकर इस मामले को देखेंगे। युवा जिलाध्यक्ष रजत लाठर ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राज में महिलाओं को मान-सम्मान नहीं दिया जा रहा है । उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका पूरा हक मिलना चाहिए और बोर्ड पर बेटी का नाम होना चाहिए। संवाद