फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Husband's funeral, wife also gave up her life

पति का अंतिम संस्कार, पत्नी ने भी त्यागे प्राण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Husband's funeral, wife also gave up her life
कैप्शन : वेद धवन व सुमन धवन का फाईल फोटो - फोटो : Karnal
नीलोखेड़ी। पिछले शनिवार 25 सितंबर को करनाल में हुए सड़क हादसे में पति और पत्नी दोनों घायल हो गए थे। दो दिन बाद सोमवार को पति की अस्पताल में मृत्यु हो गई लेकिन उनके दोनों बेटे विदेश में होने से अंतिम संस्कार नहीं किया गया। पहली अक्तूबर को जब बेटा पहुंचा तो शनिवार सुबह उसने पिता को मुखाग्नि दी। इसके कुछ देर बाद मां ने भी प्राण त्याग दिए। शाम को उनका भी अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

वेद धवन अपनी पत्नी सुमन के साथ बाइक से 25 सितंबर को करनाल से नीलोखेड़ी आ रहे थे। सड़क पर एक गड्ढे में बाइक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में दोनों के सिरों पर गहरी चोट आई। उन्हें करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को उपचार के दौरान वेद धवन ने दम तोड़ दिया। उनके दोनों बेटे विदेश में होने की वजह से शव को डी-फ्रिज में रखवाया गया। इस बीच उनके आवास पर शोक संवेदना जताने वाले का तांता लगा रहा। उनके दो बेटों में पुनीत न्यूजीलैंड और विनीत अमेरिका में रहते हैं। शुक्रवार शाम न्यूजीलैंड से पुनीत नीलोखेड़ी पहुंचे।
विज्ञापन

संधीर रोड स्थित श्रीशिवपुरी में शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पुनीत ने पिता को मुखाग्नि दी। इसके कुछ बाद उनकी मां सुमन ने भी उपचार के दौरान दुनिया को अलविदा कह दिया। शाम करीब साढ़े चार बजे उनका भी अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed