{"_id":"6914ee0ac0e3e26a4e0e81cf","slug":"husband-killed-wife-injured-after-bike-hit-by-vehicle-karnal-news-c-18-knl1008-779435-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: वाहन की चपेट में आई बाइक पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: वाहन की चपेट में आई बाइक पति की मौत, पत्नी घायल
Thu, 13 Nov 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बड़ा गांव के नजदीक मंगलवार शाम को 7 बजे मोटर साइकिल पर काम से घर लौट रहे दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। रिंडल निवासी 40 वर्षीय रोशन लाल और उनकी पत्नी रेनू सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने रोशन लाल को मृत घोषित कर दिया।
पत्नी रेनू का इलाज अस्पताल में चल रहा है। रोशन लाल ने बाइक चलाते समय हेलमेट पहना हुआ था। रिंडल गांव निवासी उमेश ने बताया कि उनके चचेरे भाई रोशन लाल और भाभी रेनू देवी मोटर साइकिल पर बड़ा गांव से अपने गांव रिंडल लौट रहे थे। गांव में पहुंचने से पहले ही सामने से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में मोटर साइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे गांव के युवक ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस की टीम ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रोशन लाल को मृत घोषित कर दिया। दंपति मजदूरी करके परिवार का पालन करते थे। कुंजपुरा थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।