फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Husband had collected five lakh rupees to go abroad, wife took it away

Karnal News: पति ने विदेश जाने के लिए एकत्रित किए थे पांच लाख रुपये, पत्नी ले गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Husband had collected five lakh rupees to go abroad, wife took it away
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। असंध थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी ने अपने पति का विदेश जाने का सपना पूरा नहीं होने दिया। विदेश जाने के लिए पति ने पांच लाख रुपये मेहनत कर एकत्रित किए थे लेकिन पत्नी वह रुपये और अपने गहने तथा दस्तावेज साथ लेकर कहीं चली गई। पति का कहना है कि उसने पत्नी की कई जगह तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। असंध थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

शिकायत में पति ने बताया कि छह साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। वह विदेश जाना चाहता था इसलिए उसने पांच लाख रुपये एकत्रित किए थे। 17 अगस्त की रात को करीब 11 बजे उसकी पत्नी बिना बताए घर से चली गई। उसके जाने के बाद जब बच्चा रोने लगा तो पता चला कि वह घर पर नहीं है। उसने आस पास रिश्तेदारी में उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जब उसने घर में रुपये चेक किए तो नहीं मिले। जब उसके मोबाइल पर कॉल किया तो वह उठा नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed