फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Husband dies in accident, wife injured

हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Husband dies in accident, wife injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अलावला गांव के चौक पर बाइक सवार दंपती को कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें पति की मौत हो गई है। पत्नी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। असंध थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुरुक्षेत्र के लाडवा कस्बे के वार्ड चार निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसकी बहन पूजा की शादी जींद के मुआना गांव में हुई है।
बुधवार को उसके पिता भगवानदास व माता राजरानी बाइक पर बेटी से मिलने मुआना जा रहे थे। जब वे अलावला चौक पर पहुंचे तो कार चालक ने उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। उसके माता-पिता को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया, जहां उपचार के दौरान उसके पिता की मौत हो गई है। जलमाना चौकी प्रभारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाइक सवार की गई जान
करनाल। जीटी रोड पर कार की टक्कर से बुधवार की देर शाम बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। मैनमती गांव निवासी अनिकेत के बयान पर सिटी थाना पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिकेत का कहना है कि उसकी कुंजपुरा में दुकान है। उसके पिता महेंद्र सिंह बुधवार सुबह घर से निकले थे। रात करीब आठ बजे फोन आया कि जीटी रोड के फ्लाईओवर पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी है। बाइक सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचा तो पता चला कि उसके पिता के साथ बाइक पर बैठे पानीपत के गांव वजीरपुर टिटाना निवासी सत्यवान की इस हादसे में मौत हो गई। उसके पिता उपचाराधीन हैं। अनिकेत ने कार चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed