{"_id":"640eee450016c90180069b77","slug":"husband-and-wife-found-h3n2-virus-suspicious-in-karnal-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"H3N2 virus: करनाल में पति-पत्नी मिले इन्फ्लूएंजा संदिग्ध, एक्सरे रिपोर्ट में छाती में मिला संक्रमण, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
H3N2 virus: करनाल में पति-पत्नी मिले इन्फ्लूएंजा संदिग्ध, एक्सरे रिपोर्ट में छाती में मिला संक्रमण, मचा हड़कंप
Mon, 13 Mar 2023 03:07 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 13 Mar 2023 03:07 PM IST
सार
करनाल में इन्फ्लूएंजा एच3एन2 के दो संदिग्ध मरीज मिलने का मामला सामने आया है। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। दोनों मरीजों की रिपोर्ट में छाती में संक्रमण मिला है।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल के डेरा सिकलीगर में सोमवार को इन्फ्लूएंजा एच3एन2 के दो संदिग्ध मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें कि दोनों मरीज पति-पत्नी है। जिन्हें सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की निगरानी और ऑक्सीजन पर रखा गया है। फिलहाल डॉक्टरों ने दोनों मरीजों के एक्सरे करवा दिए गए है। रिपोर्ट में दोनों की छाती में संक्रमण मिला है।
विज्ञापन
दोनों संदिग्ध मरीज पति-पत्नी, पति की उम्र 42 और पत्नी की उम्र 38 साल
सिविल अस्पताल की पीएमओ डॉ. रेणू चावला ने बताया कि डेरा सिकलीगर के 42 वर्षीय गुरुदेव और 38 वर्षीय मीना को करीब एक सप्ताह से तेज बुखार आ रहा था। जो कई दिनों से झोला छाप डॉक्टर और मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर खा रहे थे लेकिन रोजाना दवाई लेने के बाद जब तक दवाई का असर रहता तब तक बुखार उतर जाता था और असर खत्म होने के बाद फिर से बुखार चढ़ जाता था।
विज्ञापन
दोनों की एक्सरे रिपोर्ट में छाती में मिला संक्रमण
ऐसे में रोजाना की एक जैसी प्रक्रिया और तेज दर्दनाक दवाइयां खा-खाकर दोनों इम्युनिटी खत्म हो चुकी थी और सोमवार सुबह अचानक से दोनों को सांस में लेने में परेशानी हुई और दोनों बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद दोनों को परिजन उठाकर करीब साढ़े 10 बजे सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने तुरंत प्रभाव से दोनों को ऑक्सीजन लगाई और वेंटिलेटर पर रखा। इसके बाद दोनों मरीजों की जानकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी को दी।
विज्ञापन
एक्सरे में दोनों में छाती में मिला संक्रमण
डॉक्टरों ने बताया कि दोनों मरीज ऑक्सीजन पर है। जिनके शरीर में ऑक्सीजन की अधिक कमी हो गई है। वहीं दोनों के छाती के एक्सरे करवाएं गए है। जिनमें दोनों की रिपोर्ट में काफी संक्रमण मिला है। अभी कुछ देर में शरीर स्वयं स्टैंडबाय होने के बाद दोनों के सैंपल लिए जाएंगे और कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भेजे जाएंगे। जहां से रिपोर्ट आने के बाद ही एच3एन2 के बारे में कुछ कहा जा सकता है।