फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hunger strike of Ayushman Mitra Sangh officials begins

Karnal News: आयुष्मान मित्र संघ के पदाधिकारियों की भूख हड़ताल शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike of Ayushman Mitra Sangh officials begins
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। आयुष्मान मित्र संघ के पदाधिकारियों ने भी लघु सचिवालय के सामने धरना देकर मांगों के समर्थन में को नारेबाजी की। कुछ कर्मचारी भूख हड़ताल पर भी बैठे। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि आयुष्मान मित्रों को पिछले छह वर्षों से केवल पांच हजार रुपए महीना वेतन दिया जा रहा है और काम आठ-आठ घंटे लिया जा रहा है। प्रदेश भर से समस्त आयुष्मान मित्र संघ के साथी अपना मानदेय और नियमित करने बारे बीते कल से सरकार के खिलाफ धरना दे रहे हैं।
संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष रवि गुर्जर ने कहा कि पहले भी सभी जिलों के उपायुक्त द्वारा और खुद तीन बार सीएम हाउस चंडीगढ़ जाकर अपनी मांग मुख्यमंत्री के सामने रख चुके हैं, लेकिन सरकार ने हर बार झूठा आश्वासन दिया। धरना पर भूख हड़ताल पर बैठने वालों में नितिन गुनावत (गुरुग्राम), प्रदेश महासचिव सुमित शर्मा (हिसार), प्रदेश उपमहासचिव सूरज (सिरसा), कुरुक्षेत्र जिला उपप्रधान प्रदीप कुमार व सुमनबाला सिरसा शामिल रहे।
विज्ञापन

मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुशील गुर्जर, जिला सचिव सेवा राम, सीटू जिला प्रधान सतपाल सैनी, उपप्रधान ओमप्रकाश माटा, ब्लॉक प्रधान भाग सिंह, मंजू सिरसा, मीडिया प्रभारी दीपिका रेवाड़ी, सुनील डागर फऱीदाबाद, कमलकांत आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed