फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hundreds Leader of Rajput society in Karnal resigned from BJP and RSS

Haryana: राजपूत समाज के सौ पदाधिकरियों का भाजपा एवं संघ से इस्तीफा, जानिए क्या है पूरा विवाद

Tue, 25 Jul 2023 02:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल/निसिंग (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल/निसिंग (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Jul 2023 02:24 AM IST
सार

करनाल में राजपूत धर्मशाला में बैठक में सभी ने रोष जताते हुए पदों से इस्तीफा दे दिया है। सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के साथ गुर्जर लिखने और पुलिस की बरबरता पर रोष है।

विज्ञापन
Hundreds Leader of Rajput society in Karnal resigned from BJP and RSS
इस्तीफा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हरियाणा के करनाल में राजपूत समाज के सौ पदाधिकरियों ने सोमवार की शाम सेक्टर-8 स्थित राजपूत धर्मशाला में बैठक के बाद भाजपा एवं आएसएस के विभिन्न पदों से इस्तीफा दे दिया। इनमें संघ से इस्तीफ देने वालों की संख्या 38 हैं। जिनमें जिला संघ संचालकों के साथ ही खंड संघ संचालक भी हैं। कैथल में सम्राट मिहिरभोज की प्रतिमा के साथ गुर्जर शब्द लिखे जाने पर शुरू हुआ विवाद पूरे प्रदेश में विरोध का रूप ले चुका है।

विज्ञापन


सेक्टर-8 राजपूत धर्मशाला में राजपूत करणीसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल मकराना के साथ ही भाजपा युवा मोर्चा और भाजपा के जिला, खंड एवं मंडल स्तर और विभिन्न मोर्चा में शामिल राजपूत समाज के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें राजपूत समाज के युवाओं के साथ ही कैथल में पुलिस की ओर से की गई बरबरता पर रोष जताया गया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि समाज के युवाओं को मूंछ से पकड़कर खींचा गया। जबकि उनका कोई कसूर नहीं था। वे अपनी विरोध दर्ज करा रहे थे। इस मौके पर आरोप लगाया कि कैथल में गुर्जर समाज के भाजपा नेताओं की ओर से राजपूत युवाओं के साथ अभ्रदता की गई। उन्होंने मांग की कि दोषी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को हटाया जाए और कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, निसिंग से किसान मोर्चा के जिला सचिव किसान मोर्चा राजकुमार राणा गोंदर, मंडल उपाध्यक्ष शमशेर सिंह राणा गोंदर, मीडिया प्रभारी निसिंग नरेंद्र राणा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल राणा सहित अन्य ने भाजपा पार्टी के सभी पदों से अपना त्याग पत्र सौंप दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री व भाजपा सरकार चाहती तो यह टकराव टल सकता था, लेकिन कोई उचित फैसला नहीं लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed