फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Humidity tormented during the day, there was relief at night

Karnal News: दिन में उमस ने सताया, रात को मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Humidity tormented during the day, there was relief at night
आगामी तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दिनभर गर्मी और उमस के बाद सोमवार की रात को हुई बारिश से राहत मिली। जन्माष्टमी के कार्यक्रमों में कई स्थानों पर व्यवधान भी पहुंचा। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी दो तीन दिनों से हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
सोमवार सुबह से ही तेज धूप खिली, जिससे तापमान में इजाफा हो गया। दिनभर लोगों को गर्मी और उमस से परेशानी हुई। हालांकि बादलों की आवाजाही रही। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। कहीं हल्की तो कहीं कहीं झमाझम बारिश हुई। कई मंदिरों में खुले में कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे, उनमें भी व्यवधान पड़ा।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.मदन खीचड़ के अनुसार मौसम आमतौर पर 31 अगस्त तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति पर उत्तर की तरफ आने की संभावना से राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना से राज्य में अगले चार-पांच दिनों में बारिश की गतिविधियां में वृद्धि होने की संभावना है। जिससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 26 अगस्त देर रात्रि से 30 अगस्त के दौरान बीच बीच में हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने तथा वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed