{"_id":"66f21a60906463f6520a5d46","slug":"huge-fire-in-the-factory-created-chaos-karnal-news-c-18-knl1008-482728-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी
विज्ञापन
फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी
- फोटो : फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी
- 20 फीट की ऊंचाई से कूदे कर्मचारी, एक महिला का टूटा पैर
- कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मोहदीनपुर गांव स्थित एक पेस्टीसाइड की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिससे अफरा तफरी मच गई। कर्मचारी टिन तोड़कर करीब 20 फुट की ऊंचाई से कूदकर बाहर निकले। इस दौरान एक महिला का पैर टूट गया।
सूचना मिलने पर दो एंबुलेंस मौके पर पहुंची और चोटिल महिला कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई। वहीं कर्मचारियों ने दमकल विभाग को भी सूचना दी। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया हालांकि कई घंटों के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक फैक्ट्री में रखे केमिकल व सामान जल चुका था। फैक्ट्री से धुआं निकलता देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। फैक्ट्री मालिक का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। वह जब फैक्ट्री में थे तो कर्मचारियों ने ही आग लगने की जानकारी दी।
खेतों में भी लग गई आग
आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री के बाहर खड़ी एक कार भी चपेट में आ गई। जिससे कार का पीछे का हिस्सा जल गया। वहीं फैक्ट्री के साथ लगते खेत में भी आग लग गई। केमिकल के कारण आग की लपटें बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन
ग्रामीण बोले, फैक्ट्री की जांच हो
ग्रामीणों का कहना है कि इस फैक्ट्री में खेत में डालने वाली दवा बनती है। ऐसे में इस आग से उनके खेतों में भी आग लग गई है और फैक्ट्री का कैमिल भी खेतों में आ गया है। जिससे फसल खराब हो गई है। ऐसे में फैक्ट्री की जांच की जानी चाहिए कि इतना कैमिकल रखने की अनुमति किसने दी। आग से बचाव के भी फैक्ट्री में इंतजाम नहीं थे। यह जांच भी करानी चाहिए कि फैक्ट्री के पास दमकल विभाग से एनओसी थी या नहीं।
मोहदीनपुर गांव में एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लगा है।
- राजपाल, सदर थाना प्रभारी